एक्सप्लोरर

दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही गाजियाबाद की हवा, लोगों की आंखों में पानी और सीने में जलन

गाजियाबाद में लोगों की आंखों में पानी और सीने में जलन है. दरअसल, यहां की हवा की गुणवत्ता दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है.

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोगों की आंखों में पानी है और सीने में जलन है. ऐसा किसी बीमारी के कारण नहीं बल्कि गाजियाबाद में छाई धुंध का असर है. गाजियाबाद का देहात का इलाका हो या शहर का, वक्त चाहे सुबह का हो या फिर शाम का हो. आजकल हमेशा गहरी धुंध की चादर छाई हुई है. एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. अब तो सरकारी अमला भी यह कह रहा है कि स्वस्थ रहना है तो सुबह और शाम घर से मत निकलो.

घर से बाहर निकलते ही पूरे जिले को धुंध में लिपटा पाएंगे. यहां हर जगह प्रदूषण की चादर है. गाजियाबाद में लोगों का जीना मुहाल हो रखा है. गाजियाबाद के किसी भी हिस्से में जाएंगे तो प्रदूषण के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. लोगों का कहना है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आती है. साथ ही आंखों में से पानी आता है. इसके अलावा खांसी भी शुरू हो चुकी है.

सरकारी अमला भी मानने लगा है कि गाजियाबाद का एयर क्यालिटी इंडेक्स खराब हो चुका है. गाजियाबाद की जनता से प्रशासन अनुरोध कर रहा है कि सुबह और शाम को बिल्कुल भी बाहर न निकलें बल्कि घर में रहें. साथ ही कोरोना काल भी चल रहा है तो ऐसे में लोगों को दोहरी मार लग सकती है. इसी लिए अधिकारी कह रहे हैं कि जब ज्यादा से ज्यादा समय घर पर हैं और अगर उनको निकलना है तो मास्क लगाकर ही निकलें.

आपको बता दें गाजियाबाद में इस तरह के प्रदूषण के पांच कारण हैं. पहला कारण प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद यहां पराली जलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. दूसरा कारण निर्माणाधीन कार्य हैं, जहां से धूल उड़ती है. तीसरा कारण लोग चुपचाप कूड़े को जला देते हैं. चौथा कारण ट्रैफिक है, जिसके धुंए से प्रदूषण बढ़ता है और पांचवा कारण गाजियाबाद में स्थित फैक्टरी है. जो हवा को जहरीला बनाते हैं. हालांकि गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से पूर्ण रूप से प्रदूषण को रोकने में जुटा है. लेकिन देखना होगा कि आम जनता को कब तक से राहत मिल पाती है. अभी तो दीपावली नहीं आई है, ऐसे में अगर दीपावली के पटाखे चलेंगे तो हवा के और जहरीले होने की आशंका है.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः फेसबुक पर स्टेटस अपडेट कर रहा है फरार बदमाश, हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कब होगी गिरफ्तारी ? प्रयागराज में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, थोक और रिटेल में डेढ़ गुणा का फर्क 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget