एक्सप्लोरर

यूपीः फेसबुक पर स्टेटस अपडेट कर रहा है फरार बदमाश, हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कब होगी गिरफ्तारी ?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि मेरठ से फरार इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो को लेकर सख्त नाराजगी जताई है.

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ से फरार इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो को लेकर सख्त नाराजगी जताई है. कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि बदन सिंह की गिरफ्तार के लिए अब तक क्या प्रयास हुए हैं. हाईकोर्ट ने ये सवाल मेरठ के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सोम की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार से किया है. इसके अलावा कोर्ट ने प्रमुख सचिव (गृह) को इसके लिए पर्सनल एफिडेविट भी फाइल करने के निर्देश दिए हैं.

अभिषेक सोम ने याचिका में कहा है कि बदन सिंह बद्दो को उम्रकैद की सजा मिली है, लेकिन पिछले साल 28 मार्च को वो फरार हो गया. उसे पकड़ने के प्रयास नहीं किए गए.

याचिका में अभिषेक सोम ने कहा कि बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर लगातार स्टेटस अपडेट रखता है. वह, पोस्ट डालता रहता है लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार ने उसकी गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया. याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक संबंधों के कारण उसकी गिरफ्तारी टाली जा रही है.

याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने प्रधान सचिव (गृह) को निर्देश दिया कि वे बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दें.

वहीं, राज्य सरकार की ओर से पेश काउंसिल ने कहा कि बदन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है. अदालत ने कहा कि उन सभी प्रयासों को जानना जरूरी है, जो बदमाश की गिरफ्तारी करने के लिए अब तक हुए हैं. हाईकोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की है.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊ: CAA-NRC की आड़ में हिंसा फैलाने के आरोपी, डुगडुगी बजवा कर घरों पर नोटिस चस्पा किया गया बडकोटः अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जानिए कब बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget