एक्सप्लोरर

परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं

नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसे दिन भी सुनाई दिया. विपक्ष लगातार सदन में हंगामा कर रहा है मान के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसकी गूंज पंजाबव विधानसभा के सत्र के पहले दिन भी सुनाई दी. अब लगातार दूसरे दिन भी सदन में झोटा के केस को लेकर हंगामे का माहौल देखने को मिल रहा है. पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस के तमाम विधायक गले में काली पट्टियां बांधकर विधानसभा में प्रवेश किया.

एक तरफ विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सत्ता पक्ष पर हमालवर है, तो दूसरी तरफ झोटा के परिजन मांग न पूरी होने तक 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम के लिए सहमती देने से इनकार कर रहे हैं. परिवार मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. 

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

विपक्ष ने की मान के इस्तीफे की मांग

नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है और आज कांग्रेस भी भगवंत मान के इस्तीफे की मांग सत्र में करेगी. उन्होंने कहा कि  सरकार की नाकामियों के खिलाफ काली पट्टियां उन्होंने गले में लटकाई हैं. विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी है. 

प्रश्नकाल चल रहा है मगर कांग्रेस विधायक सदन में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सदन में लगातार कांग्रेस के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं. ड्रग्स और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे हैं.  

झोटा के परिजनों की क्या मांगे हैं?

बता दें कि परिजनों की मांग पर राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है. CBI ने मामले की जांच तेजी से कर रही है. जांच सौंपने के दूसरे CBI की टीम ने आरोपी केमिस्ट स्टोर मालिक अश्विनी कुमार और उसके चचेरे भाई विपिन गर्ग के घरों में सर्च ऑपरेशन तक किया. CBI ने मामले को लेकर झोटा पिता, माता और उनकी पत्नी मनप्रीत से भी मुलाकात कर जांच से जुड़े मुद्दे पर बात की.  CBI पहले ही इस मामले में FIR दर्ज कर चुकी है और ऐसे दुकानों की सूची तैयार की है तो मादक प्रदार्थों की सप्लाई करती हैं. 

हालांकि, झोटा के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वो उनके शव का पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं देंगे. परिवार की मांगों में पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम, सीएम और डीजीपी के इस्तीफे जैसी मांगे शामिल है. बता दें कि 13 अक्टूबर को झोटा को मानसा में एक मेडिकल स्टोर के अंदर आरोपी अश्विनी ने गोली मारी थी. 

 

 

 

 

 

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
AAP सबसे तेज! पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget