एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज दौरा: विकेटकीपर के लिए पंत होंगे फर्स्ट च्वाइस, साहा को इसलिए मिला मौका

वेस्टइंडीज दौरा: वर्ल्ड कप में पंत को बल्लेबाज के तौर पर टीम में मौका मिला था. लेकिन अब वह तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीप होंगे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का एलान किया. इस दौरे पर धोनी के उपलब्ध नहीं होने की वजह से पंत को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीपर बनने का मौका मिला है. वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास लेने की खबरों के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी अब टीम के फ्चूयर प्लान्स का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि धोनी के संन्यास पर सिलेक्टर्स कोई दखल नहीं देना चाहते हैं. सिलेक्टर्स का मानना है कि धोनी दिग्गज खिलाड़ी हैं और वह अपने संन्यास का फैसला खुद कर सकते हैं.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का चयन होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह दो महीनों के लिए ब्रेक लेंगे. सिलेक्शन कमेटी अब भविष्य के प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और उनकी कोशिश पंत को बेहतर रिप्लेसमेंट बनाने की है.

टीम चयन के बाद मुख्य सिलेक्टर प्रसाद ने कहा, "धोनी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. हमने विश्व कप तक एक रोडमैन तैयार किया था और हमारी आगे की योजनाएं भी तैयार है. हम फिलहाल पंत जैसे खिलाड़ियों के कौशल को निखारना चाहते हैं. पंत ने कुछ भी गलत नहीं किया जिसके कारण हम उन्हें टीम में शामिल न करें."

इसलिए हुई साहा की वापसी

इस सीरीज में होने वाले टेस्ट मैच के लिए रिद्धिमान साहा की भी टीम में वापसी हुई है. प्रसाद ने कहा, "पंत तीनों प्रारूपों में खेलेंगे इसलिए हमें उनके वर्कलोड को मैनेज करना होगा.'' उन्होंने आगे कहा, " साहा टेस्ट क्रिकेट में भारत टीम का हिस्सा रहे हैं. हमारे यहां नियम है कि जब कोई सीनियर खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसे वापसी का मौका दिया जाना चाहिए इसलिए हमने साहा को चुना है."

वहीं धोनी की बात करें तो उन्होंने कभी भी अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन वर्ल्ड कप के पहले और वर्ल्ड कप के बाद उनके संन्यास के बारे में कई तरह की खबरें सामने आई हैं. वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने भी संन्यास के कयासों को तेज कर दिया था. लेकिन सिलेक्टर्स ने साफ कर दिया है कि दिग्गज बल्लेबाज से संन्यास को लेकर किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है.'' वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं.

वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ एलान, रिषभ पंत और रिद्धिमान साहा को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget