एक्सप्लोरर

कब बनेगा ‘विराट’ शतक? Virat Kohli ने नवंबर 2019 के बाद अब तक नहीं जड़ा शतक, 8 टेस्ट मैचों में कोई छक्का नहीं

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं. अब तक वे रनों के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं. कप्तानी के मामले में भी वे कई रिकॉर्ड बना चुके हैं.

Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कप्तान विराट कोहली की फॉर्म भी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. वैसे तो विराट कोहली रन बनाने के मामले में दुनिया के कई दिग्गजों को पछाड़ चुके हैं, लेकिन पिछले 1 साल से अधिक समय से वे किसी भी मैच में शतक नहीं लगा पाए हैं. आज आपको विराट कोहली के ऐसे आंकड़े बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था शतक
विराट कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया था. इसके बाद वे अब तक शतकीय पारी नहीं खेल पाए. कोहली की खराब फॉर्म का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कोहली बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. 

2019 के बाद अब तक कितने मैच खेले
विराट कोहली नवंबर 2019 के बाद अब तक कुल 41 मैच खेल चुके हैं. इनमें 8 टेस्ट, 15 वनडे और 18 टी-20 मैच शामिल हैं. उन्होंने इन सभी 41 मुकाबलों में 42.57 की औसत से 1703 रन बनाए हैं. इनमें उन्होंने 17 अर्धशतक लगाए, लेकिन एक भी शतक नहीं बना पाए. 

नाबाद 94 रन रहा हाईएस्ट स्कोर
कोहली ने नवंबर 2019 के बाद 8 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्हें उनका हाईएस्ट स्कोर 74 रन रहा. इसके अलावा उन्होंने 15 वनडे मैच खेले जिनमें उनका अधिकतम स्कोर 89 रन रहा. इसके अलावा 18 टी-20 मुकाबलों में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 94 रन रहा. 

टेस्ट मैचों में सबसे कम रन बनाए, एक भी छक्का नहीं लगाया
कोहली ने पिछले आठ टेस्ट मैचों की 14 पारियों में महज 345 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 24.64 रन रहा. वे 14 पारियों में केवल 3 अर्धशतक लगा पाए. खास बात यह रही कि उन्होंने इन सभी मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया.

यह भी पढ़ेंः WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड के दिग्गज? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget