एक्सप्लोरर

ENGvNZ: डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा होंगे बेन स्टोक्स लेकिन गेंदबाज़ी करने पर संशय

इंग्लैंड ने अभी यह तय नहीं किया है कि चोटिल बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करेंगे या नहीं लेकिन कीवी टीम के लिये अच्छी खबर है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोस टेलर इस दिन रात्रि मैच के लिये पूरी तरह फिट हैं.

ऑकलैंड: इंग्लैंड ने अभी यह तय नहीं किया है कि चोटिल बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करेंगे या नहीं लेकिन कीवी टीम के लिये अच्छी खबर है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोस टेलर इस दिन रात्रि मैच के लिये पूरी तरह फिट हैं. न्यूजीलैंड में होने वाले इस पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि यह ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभाएगा लेकिन उन्होंने इस पर चर्चा नहीं की उनकी भूमिका क्या होगी. रूट से जब पूछा गया क्या कि स्टोक्स गेंदबाजी करने के लिये पीठ दर्द से पूरी तरह उबर गये हैं, उन्होंने कहा, ‘‘अब भी कुछ चीजें जो सामने आनी हैं. लेकिन मुझे खुशी है कि बेन इस मैच का हिस्सा होगा.’’ स्टोक्स को पिछले साल सितंबर में नाइटक्लब में झगड़े की घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था. वह इस वजह से एशेज श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जिसमें आस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीत दर्ज की थी. इस बीच न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज टेलर को इंग्लैंड के खिलाफ कल से आकलैंड ईडन पार्क में शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये आज फिट घोषित कर दिया गया. टेलर ग्रोइन की चोट और पेट में संक्रमण से जूझ रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उन्होंने बिना किसी परेशानी के पूर्ण अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. विलियमसन ने कहा, ‘‘वह फिट है और यह हमारे लिये बहुत अच्छी खबर है. रोसो (टेलर) जब भी क्रीज पर उतरता है तो शानदार प्रदर्शन करता है. उसके रहने से क्रीज पर धैर्य और आत्मविश्वास बना रहता है.’’ विलियमसन ने कहा कि मिशेल सैंटनर की जगह टाड एस्टल स्पिनर के रूप में टीम में जगह बनाएंगे जबकि बीजे वाटलिंग की विकेटकीपर के रूप में वापसी हुई है. वाटलिंग कूल्हे की चोट के कारण दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह दिन रात्रि टेस्ट मैच होगा. न्यूजीलैंड ने इससे पहले 2015 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूधिया रोशनी में टेस्ट मैच खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड दो बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेल चुका है. उसने अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर जीत दर्ज की थी लेकिन दिसंबर में वह एडिलेड ओवल में आस्ट्रेलिया से हार गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक पांड्या से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न में मिले ढेर सारे गिफ्ट!
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget