एक्सप्लोरर

इयान स्मिथ ने कहा, अगर लेजेंड विवियन रिचर्ड्स आज टी20 खेलते तो उन्हें सबसे ज्यादा पैसे मिलते

स्मिथ ने रिचडर्स को अपने समय का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताते हुए कहा, "वह दर्शकों को काफी पसंद आते और टीवी आसमान पर चला जाता. कमिंस और स्टोक्स पर मिलाकर जितना खर्च हुआ है, टीमें उससे ज्यादा में उन्हें खरीदने को तत्पर होती.

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान स्मिथ ने कहा है कि वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचचडर्स टी-20 क्रिकेट में लीजेंड साबित होते. स्मिथ ने आईसीसी की वीडियो सीरीज 'इन्साइड आउट' में कहा, "टी-20 क्रिकेट में वो लीजेंड साबित होते. टी-20 फ्रेंचाइजियां उन्हें पैट कमिंस, बेन स्टोक्स से ज्यादा पैसा देतीं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रिचडर्स किसी भी दशक में किसी भी क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ सकते थे. आप उनका स्ट्राइक रेट देख लीजिए जो उस समय बेहतरीन थी. वह टी-20 का स्ट्राइक रेट था वो भी उस प्रारूप को ध्यान में न रखते हुए."

स्मिथ ने रिचडर्स को अपने समय का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताते हुए कहा, "वह दर्शकों को काफी पसंद आते और टीवी आसमान पर चला जाता. मैं यह कहते हुए अपनी बात खत्म करूंगा कि जब आप अपनी सर्वकालिका विश्व एकादश बनाओगे तो वो हमेशा दिमाग में रहेंगे."

उन्होंने आगे कहा कि कमिंस और स्टोक्स पर मिलाकर जितना खर्च हुआ है, टीमें उससे ज्यादा में उन्हें खरीदने को तत्पर होती. स्मिथ ने कहा कि वह टी20 क्रिकेट में लीजेंड होते . उन पर कमिंस, स्टोक्स पर मिलाकर खर्च हुई रकम से ज्यादा दाम लगता. वह दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करते. उन्होंने कहा कि जब भी आप सर्वकालिक बेस्ट वर्ल्ड इलेवन चुनेंगे तो उनका नाम हमेशा दिमाग में रहेगा. उनके जैसा विस्फोटक बल्लेबाज विश्व क्रिकेट में बेहद कम होते हैं.

1975 और 1979 के विश्व कप विजेता इस बल्लेबाज को उस सदी का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कहा जाता था. 121 टेस्ट में 8540 रन और 187 एकदिवसीय मैचों में 6721 रन बनाने वाले अपने युग के सबसे विनाशकारी बल्लेबाज ने साल 1991 में क्रिकेट से रियारमेंट लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget