एक्सप्लोरर

Video: कोरोना काल में सुरेश रैना और ऋषभ पंत ने की क्रिकेट के मैदान पर वापसी, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सुरेश रैना और ऋषभ पंत ने लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है. लगभग चार महीने के ब्रेक के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अगले महीने पाकिस्तान भी इंग्लैंड के साथ टेस्ट और टी-20 सीरीज़ खेलेगा. दुनियाभर की ज्यादातर टीमों ने जहां क्रिकेट के मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया है, वहीं भारतीय खिलाड़ी अब भी अपने-अपने घर पर ही वक्त बिता रहे हैं. इस बीच सुरेश रैना और ऋषभ पंत ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और जमकर नेट्स पर अभ्यास किया. इससे पहले तेज़ गेंदबाज़ शमी भी अपने फॉर्म हाउस में नेट्स पर गेंदबाज़ी करते दिखे थे.

गाजियाबाद में रैना और पंत ने किया अभ्यास

भले ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आधिकारिक तौर पर अभी अभ्यास शुरू नहीं किया है, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सुरेश रैना और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत गाजियाबाद में नेट्स पर अभ्यास करते दिखे. रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभ्यास का वीडियो भी शेयर किया. 33 साल के रैना ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कड़ी मेहनत करो, कभी हार न मानों और फल पाओ.'

View this post on Instagram
 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

2018 से टीम से बाहर चल रहे हैं रैना

गौरतलब है कि सीमित ओवर के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ रैना 2018 इंग्लैंड दौरे के बाद से टीम से बाहर हैं. हालांकि, रैना को अब भी उम्मीद है कि वह टीम में वापसी कर सकते हैं. इससे पहले रैना ने कहा था कि वह आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी करना चाहेंगे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह लीग अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है. रैना के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत भी नेट्स पर पसीना बहाते दिखे. हाल ही में रैना ने पंत की जमकर तारीफ की थी और उन्हें प्रतिभावान खिलाड़ी कहा था. पंत तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- 

भारत को 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जिताने पर बोले कैफ- उस दिन लगा कि मैं अमिताभ बच्चन हूं

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने कहा- मैं तभी शादी करूंगा जब मेरी टीम वर्ल्ड कप जीतेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget