एक्सप्लोरर

विंबलडन 2017: आसानी से जीते फेडरर और जोकोविच, दूसरे दौर में पहुंचे

लंदन: रिकार्ड आठवें खिताब की कवायद में लगे रोजर फेडरर और तीन बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने आज यहां पसीना बहाये बिना विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी जबकि महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एंजलिक कर्बर ने भी शानदार शुरूआत की. दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच और तीसरे वरीय फेडरर की शुरूआत हालांकि अजीबोगरीब रही. इन दोनों को आगे बढ़ने के लिये तीन सेट भी नहीं खेलने पड़े. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों के मैच के बीच से हट जाने से दूसरे दौर में कदम रखा. फेडरर 44 जबकि जोकोविच 40 मिनट ही कोर्ट पर रहे. फेडरर ने विंबलडन में 85वां मैच जीता और इस तरह से जिम्मी कोनर्स के रिकार्ड को तोड़ा. उन्होंने उक््रेन के अलेक्सांद्र दोगलोपोलोव के मैच के बीच से हट जाने पर दूसरे दौर में प्रवेश किया. जब दोगलोपोलोव ने हटने का फैसला किया तब फेडरर 6-3, 3-0 से आगे चल रहे थे. इससे पहले जोकोविच के साथ भी ऐसा हुआ. इस सबर्यिाई खिलाड़ी ने सेंटर कोर्ट पर माटर्नि क्लिजान पर 6-3, 2-0 से बढ़त बना रखी थी जब स्लोवाकियाई खिलाड़ी ने खेल से हटने का फैसला किया. इस जीत से जोकोविच सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में फेडरर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गये. जोकोविच(234 मैच) ने भी कोनर्स को पीछे छोड़ा. पिछले साल फाइनल में सेरेना विलियम्स से हारने वाली जर्मन खिलाड़ी कर्बर को दूसरे दौर में जगह बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने अमेरिका की इरीना फालकोनी को 6-4, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की. कर्बर ने पिछले आस्ट्रेलियाई ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीता था और इस बार उन्हें विंबलडन खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वह हालांकि इस साल फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयी थी. इस शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में झलक दिखायी और सेंटर कोर्ट पर अमेरिकी क्वालीफायर फालकोनी को 87 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया. उन्हें अगले दौर में बेल्जियम की विश्व में 88वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टीन फ्लिपकेन्स का सामना करना होगा. पुरूष वर्ग में स्पेन के डेविड फेरर ने 22वीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केट को 6-3, 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया. यह 2006 के बाद पहला अवसर है जबकि दो बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले गास्केट पहले दौर में बाहर हो गये. जुआन माटर्नि डेल पोत्रो को जीत के लिये काफी पसीना बहाना पड़ा. उन्होंने आस्ट्रेलिया के तनासी कोकिनाकिस को 6-3, 3-6, 7-6 (2), 6-4 से हराया. उनका अगला मुकाबला लाटविया के अर्नेस्ट गुलबिस से होगा जिन्होंने विक्टर एस्ट्रेला बुर्गोस को 6-1, 6-1, 6-2 से पराजित किया. डेल पोत्रो को तीसरे दौर में नोवाक जोकोविच से भिड़ना पड़ सकता है. ब्रिटेन के उदीयमान स्टार काइल एडमंड ने विंबडलन में चार बार पहले दौर में हारने के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की. इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने हमवतन अलेक्स वार्ड को 4-6, 6-3, 6-2, 6-1 हराया. पुरूष वर्ग के अन्य मैचों में रूस के मिखाइल यूज्नी ने फ्रांस के निकोलस माहूट को 6-2, 7-5, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की जबकि जर्मनी के 27वें वरीय मिस्चा जेवेरेव ने आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच को 6-4, 6-3, 6-4 से हराया. छठी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिच और 15वें वरीय गेल मोनफिल्स भी सीधे सेटों में जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रहे. महिला वर्ग में आस्ट्रेलिया की क्वालीफायर एरीना रोडियोनोवा ने सात मैच प्वाइंट बचाकर रूस की 16वीं वरीय अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा को बाहर का रास्ता दिखाया. विश्व में 166वीं रैंकिंग की रोडियोनोवा ने यह मैच 3-6, 7-6 (8-6), 9-7 से जीता. अमेरिका जब अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तब वहां की 24वीं वरीयता प्राप्त कोको वांडेवेगे ने महिला एकल में जर्मनी की मोना बार्थेल को 7-5, 6-2 से हराकर शानदार शुरूआत की. नीदरलैंड की किकी बर्टन्स बाहर होने वाली एक और वरीय खिलाड़ी रही. रोमानिया की सोरेना क्रिस्टीया ने इस 23वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 7-6 (7-4), 7-5 से शिकस्त दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget