एक्सप्लोरर

बैडमिंटन: आज आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे कई दिग्गज

सिडनी: भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, पी.वी.सिंधु और बी.साई. प्रणीत आज आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज क्वार्टर फाइनल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे. इस टूर्नामेंट में गुरुवार को चारों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग के मुकाबलों में जीत दर्ज की थी. पुरुष एकल वर्ग का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि इसमें दो खिलाड़ी श्रीकांत और प्रणीत एक-दूसरे के सामने होंगे. दोनों खिलाड़ियों में से अगर किसी की भी हार होती है, तो भारत के हाथ निराशा लगेगी. हालांकि, जीतने वाले खिलाड़ी पर देश गौरवांन्वित भी होगा. श्रीकांत ने गुरुवार को दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. 22वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी वान को इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में मात दी थी. पांच दिनों के भीतर श्रीकांत की वान पर यह दूसरी जीत है. इसके अलावा, सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले प्रणीत ने चीन के खिलाड़ी हुआंग युशियांग को 21-15, 18-21, 21-13 से मात दी थी. फाइल फोटो फाइल फोटो इसके अलावा, महिला एकल वर्ग में सायना और सिंधु के लिए क्वार्टर फाइनल के मैच आसान नहीं होंगे. जहाँ एक ओर सायना का सामना छठी विश्व वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी सुन यु से होगा, वहीं सिंधु की भिड़ंत शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से होगी. मौजूदा विजेता सायना नेहवाल ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मलेशिया की सोनिया चेह को मात दी. उन्होंने 2014 में भी इस सुपरसीरीज को जीता था. विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त सायना ने दूसरे दौर में एक घंटे दो मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में सोनिया को 21-15, 20-22, 21-14 से मात दी. रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने चेन शियाओशिन को मात दी. तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने 46 मिनट तक चले मैच में शियाओशिन को सीधे गेमों में 21-13, 21-18 से हराया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget