एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: जीत की पटरी पर लौटी पटना, बंगाल को 29-27 हराया

pro kabaddi League के सीजन छह के 43वें मैच में पटना पाइरेट्स ने बंगाल वारियर्स को 29-27 से हरा दिया है. छठे सीजन में घरेलू चरण के अंतिम मैच में पटना पाइरेट्स के नियमित कप्तान प्रदीप नरवाल इस मैच में खेलने नहीं उतरे और उनकी जगह जयदीप ने टीम की कप्तानी की.

नई दिल्ली: Pro Kabaddi League के सीजन छह के 43वें मैच में पटना पाइरेट्स ने बंगाल वारियर्स को 29-27 से हरा दिया है. छठे सीजन में घरेलू चरण के अंतिम मैच में पटना पाइरेट्स के नियमित कप्तान प्रदीप नरवाल इस मैच में खेलने नहीं उतरे और उनकी जगह जयदीप ने टीम की कप्तानी की. यह मैच पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेला गया.

लगातार तीन बार खिताब अपने नाम करने वाली पटना की 10 मैचों में यह चौथी जीत है. टीम के 23 प्वाइंट्स हो गए हैं और वह ग्रुप-बी में शीर्ष पर आ गई है. पटना पाइरेट्स की घर में छह मैचों में यह दूसरी जीत है. बंगाल को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. टीम के अब 19 प्वाइंट्स हो गए हैं और वह ग्रुप-बी में पांचवें नंबर पर आ गए हैं.

मुकाबले के पहले हाफ में बंगाल ने प्वाइंट्स का खाता खोलते हुए पहले पांच मिनट तक 4-1 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन पटना ने आखिर 10वें मिनट में बंगाल को ऑलआउट कर 9-7 की बढ़त बना ली. हालांकि, बंगाल ने 17वें मिनट में स्कोर 12-13 तक ला दिया था. पटना ने फिर प्वाइंट्स लेकर पहले हाफ की समाप्ति तक 15-12 की बढ़त कायम कर ली.

Pro Kabaddi League 2018: जीत की पटरी पर लौटी पटना, बंगाल को 29-27 हराया

दूसरे हाफ में पटना 10वें मिनट तक 21-18 से आगे थी लेकिन बंगाल ने 17वें मिनट में स्कोर 25-25 से बराबरी पर ला दिया. दीपक नरवाल ने अहम प्वाइंट्स लेकर पटना की बढ़त के 27-25 पर पहुंचा दिया. फिर अंतिम एक मिनट में 29-26 की बढ़त लेने के बाद पटना ने 29-27 से मैच अपने नाम कर लिया.

Pro Kabaddi League 2018: जीत की पटरी पर लौटी पटना, बंगाल को 29-27 हराया

पटना की टीम ने रेड से 16, टैकल से 10, ऑलआउट से दो और एक अतिरिक्त प्वाइंट्स जुटाए. टीम के लिए दीपक नरवाल ने सात, इस मैच में कप्तानी कर रहे जयदीप ने पांच और विजय तथा मंजीत ने चार-चार प्वाइंट्स प्राप्त किए.

Pro Kabaddi League 2018: जीत की पटरी पर लौटी पटना, बंगाल को 29-27 हराया

बंगाल के लिए रेन सिंह ने सात, महेश गौड़ ने छह और जेंग कुन ली ने पांच प्वाइंट्स लिए. टीम ने रेड से 18, टैकल से और दो अतिरिक्त प्वाइंट्स जुटाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget