एक्सप्लोरर

PREVIEW INDvsSL: आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया की नज़रे क्लीन स्वीप पर

PREVIEW INDvsSL: आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया की नज़रे क्लीन स्वीप परसौजन्य: BCCI Twitter
कोलंबो: दौरे पर लगातार 7 मैच जीतकर(3 टेस्ट और 4 वनडे) भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है. टीम इंडिया अब श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मैच में कल उतरेगी तो उसका इरादा मेजबान का 5-0 से क्लीन स्वीप करने का होगा. भारत पहले ही टेस्ट श्रृंखला 3-0 से जीत चुका है और उसके दबदबे को देखते हुए लग रहा है कि वनडे श्रृंखला भी 5-0 से अपने नाम कर लेगा. दूसरी ओर श्रीलंका पर भारत के हाथों लगातार दूसरी वनडे श्रृंखला 5-0 से हारने का खतरा मंडरा रहा है. आखिरी बार दोनों टीमों का सामना नवंबर 2014 में हुआ था जब श्रीलंकाई टीम 5 . 0 से हार गई थी. उसके बाद से श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन ग्राफ गिरता ही गया है. वे 2019 विश्व कप के लिये स्वत: क्वालीफाई करने का मौका पहले ही गंवा चुके हैं क्योंकि इस श्रृंखला में दो मैच नहीं जीत सके. भारत के हाथों पिछली वनडे श्रृंखला हारने के बाद से उन्होंने जिम्बाब्वे को दो बार हराया. भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को 2010. 11 में और इंग्लैंड को 2012 . 13 में 5 . 0 से हराया था. इंग्लैंड टीम अकेली ऐसी टीम है जो दो बार भारत से 5 . 0 से हारी है. यदि भारतीय टीम श्रीलंका को कल हरा देती है तो इस सूची में उसका भी नाम जुड़ जायेगा. यहां के गर्म और उमसभरे मौसम को देखते हुए भारतीय टीम के लिये पांचवें वनडे से पहले एक अतिरिक्त विश्राम का दिन बोनस की तरह रहा. भारतीय खेमे में सभी खिलाड़ी फिट है और वही अंतिम एकादश कल बरकरार रखी जा सकती है. इसके मायने हैं कि मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शरदुल ठाकुर को एक और मौका दिया जायेगा. कोच रवि शास्त्री ने सभी प्रारूपों में गेंदबाजों के कार्यभार को लेकर एहतियात बरतने की बात भी कही थी. ऐसे में देखना यह होगा कि हार्दिक पांड्या को ब्रेक देकर केदार जाधव को एक और अवसर दिया जाता है या नहीं. टीम की प्रयोगधर्मी और रोटेशन नीति के बीच अजिंक्य रहाणे एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्हें समय नहीं मिल सका. रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार फार्म को देखते हुए टीम प्रबंधन ने सलामी जोड़ी में कोई बदलाव नहीं किया है. रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली वनडे श्रृंखला में मैन आफ द सीरिज रहे थे जिन्होंने पांच मैचों में 336 रन बनाये थे. उन्हें धवन की जगह उतारा जा सकता है ताकि तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में वह अपनी जगह पक्की कर सकें. ऐसे में नजरें केएल राहुल पर भी होगी जिन्हें अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए मध्यक्रम में उतारा गया था. अभी तक इसके फायदे नहीं हुए हैं क्योंकि तीन पारियों में राहुल ने 4 , 17 और 7 रन बनाये. राहुल को तीनों मैचों में अकिला धनंजया ने आउट किया जो टीम प्रबंधन के लिये चिंता का सबब है. दूसरी ओर मनीष पांडे ने पिछले वनडे में अर्धशतक जमाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. इस बीच श्रीलंका अंतिम एकादश में एक बदलाव कर सकता है. कप्तान उपुल थरंगा पिछले दो मैचों से बाहर रहने के बाद वापसी करेंगे. वह मध्यक्रम में उतरेंगे और ऐसे में लाहिरू तिरिमन्ने को पारी का आगाज करने के लिये कहा जा सकता है. टीमें:  भारत: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, शरदुल ठाकुर। श्रीलंका: उपुल थरंगा(कप्तान), लसिथ मलिंगा, धनंजय डिसिल्वा, दिलशान मुनावीरा, लाहिरू तिरिमन्ना, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस , मिलिंदा सिरिवर्धने, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला धनंजया, लक्ष्ण संदाकन, तिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
Embed widget