एक्सप्लोरर

रसूल की शानदार गेंदबाजी के आगे इंडिया ब्लू 177 रनों पर ढेर

रसूल की शानदार गेंदबाजी के आगे इंडिया ब्लू 177 रनों पर ढेर
कानपुर: जम्मू कश्मीर के ऑफ स्पिनर परवेज रसूल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंडिया ग्रीन ने गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दलीप ट्राफी क्रिकेट मैच के पहले दिन आज यहां सुरेश रैना की अगुवाई वाली इंडिया ब्लू को पहली पारी में केवल 177 रन पर आउट कर दिया. इंडिया ग्रीन ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 100 रन बनाये. वह अब इंडिया ब्लू से 77 रन पीछे है. इंडिया ब्लू के कप्तान रैना ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन रसूल ने 70 रन देकर पांच विकेट हासिल करके उनका यह फैसला गलत साबित कर दिया. रसूल के अलावा बायें हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने 18 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर मयंक डागर ने 11 रन देकर दो विकेट लिये. इंडिया ब्लू की तरफ से मनोज तिवारी ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये. उन्होंने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाये जबकि रैना ने 40 रन की पारी खेली. इसके जवाब में इंडिया ग्रीन के नितिन सैनी (25) और कौशिक गांधी (39) ने अपनी टीम को बेहद सतर्क शुरूआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 21 ओवर में 53 रन जोड़े. इस मैच के लिये इंडिया ब्लू की टीम में शामिल किये तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सैनी को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी. इशांत ने अब तक सात ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया है. ऑफ स्पिनर अक्षय वाखरे ने गांधी की पारी का अंत किया जबकि पंकज सिंह ने दिन के आखिरी ओवर में प्रशांत चोपड़ा (26) को विकेट के पीछे कैच कराया. उस समय मनप्रीत जुनेजा छह रन पर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज, विराट कोहली सबसे नीचे
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज, विराट सबसे नीचे
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget