एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: नाईजीरिया ने आइसलैंड को 2-0 से हराया, अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप में बने रहने की उम्मीद कायम

आइसलैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रा छूटे पहले मैच में जिस तरह का जलवा दिखाया था वह आज नहीं दिखा पाया. पहले हाफ में उसने जरूर अच्छे मौके बनाये, लेकिन दूसरे हाफ में नाईजीरिया के आक्रामक तेवरों का उसके पास कोई जवाब नहीं था. इसके अलावा उसके स्टार स्टार गिल्फी सिगुर्डसन ने एक पेनल्टी को भी गंवाया.

फीफा वर्ल्ड कप में स्ट्राइकर अहमद मूसा के दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से नाईजीरिया ने आइसलैंड को 2-0 से हरा दिया है. इस जीत के साथ नाईजीरिया ने अपने साथ अर्जेंटीना के भी नाकआउट में जाने की संभावनाओं को जिंदा रखा है.

मूसा ने 49वें और 75वें मिनट में गोल दागे जिससे नाईजीरिया अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा. उसे पहले मैच में क्रोएशिया के हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी लेकिन ग्रुप डी में अर्जेंटीना के लचर प्रदर्शन के कारण अब नाईजीरिया तीन अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

आइसलैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रा छूटे पहले मैच में जिस तरह का जलवा दिखाया था वह आज नहीं दिखा पाया. पहले हाफ में उसने जरूर अच्छे मौके बनाये, लेकिन दूसरे हाफ में नाईजीरिया के आक्रामक तेवरों का उसके पास कोई जवाब नहीं था. इसके अलावा उसके स्टार स्टार गिल्फी सिगुर्डसन ने एक पेनल्टी को भी गंवाया.

पहले हाफ में आइसलैंड के सिगुर्डसन ने दो अच्छे मौके बनाये लेकिन दोनों अवसरों पर फ्रांसिस उजोहो ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया. नाईजीरिया ने पहले छह मिनट में सिगुर्डसन के इन हमलों के बाद सतर्कता बरती और गेंद को अपने कब्जे में रखने पर ध्यान दिया.

दूसरे हाफ में हुए दोनों गोल

नाईजीरिया इसमें काफी हद तक सफल भी रहा लेकिन यह मैदान के बीच तक ही सीमित रहा और उसने कोई खतरनाक मूव नहीं बनाया. इस बीच आइसलैंड ने जरूर आक्रामक तेवर दिखाये लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहा. पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सिगुर्डसन और जान बोडवर्सन दोनों चूक गये और इस तरह से हाफ टाइम तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर रहा.

नाईजीरिया ने हालांकि दूसरे हाफ के शुरू में ही जवाबी हमले से गोल करके आइसलैंड पर दबाव बना दिया. मूसा ने 49वें मिनट में विक्टर मोसेज के क्रास पर अच्छी तरह से नियंत्रण जमाने के बाद शाट जमाया और हेनेस हाल्डरसन के पास उसे रोकने का कोई मौका नहीं था.

इसके बाद नाईजीरिया अधिक आक्रामक होकर खेला. मूसा ने अपना असली जलवा तो खेल के 75वें मिनट में दिखाया जब उन्होंने अपने प्रयास से गोल करके अपनी टीम की बढ़त दोगुनी की.

मूसा ने पहले कारी अर्नसन को अपनी तेजी और कौशल से पीछे छोड़ा और फिर गोलकीपर हाल्डरसन को छकाकर आसानी से गोल दागा. यह उनका पिछले दो विश्व कप मैचों में चौथा गोल है. वह पिछले मैच में नहीं खेले थे लेकिन इससे पहले 2014 में ब्राजील में खेले गये अपने पिछले विश्व कप मैच में उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ दो गोल किये थे.

इसके तुरंत बाद अल्फ्रेड फिनबोगसन को बाक्स में गिराने के कारण आइसलैंड को वीएआर के सहारे पेनल्टी मिली लेकिन सिगुर्डसन का शाट क्रास बार के ऊपर से बाहर चला गया और इस तरह से उन्होंने टीम को वापसी दिलाने में महत्वपूर्ण मौका गंवा दिया. नाईजीरिया अपने आखिरी मैच में 26 जून को अर्जेंटीना से भिड़ेगा जबकि आइसलैंड का सामना ग्रुप से शीर्ष पर चल रहे क्रोएशिया से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget