एक्सप्लोरर

IPL 2020: केएल राहुल के पास ऑरेंज और कगीसो रबाडा के पास पर्पल कैप बरकरार, जानें प्वाइंट टेबल का ताज़ा हाल

आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम 12 मैचों में 595 रन हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा के नाम 12 मैचों में 23 विकेट हैं.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. लगातार पांच मैच हारने वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार पांच मैच जीतकर टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है. एक समय प्वाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर पहुंच चुकी पंजाब अब चौथे नंबर पर है. अब उसे प्ले ऑफ में जाने के लिए अपने बाकी दो मैच और जीतने हैं. पंजाब की इस तरह वापसी से बाकी टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

खास बात यह है कि आईपीएल 2020 में अब तक 50 मैच खेले जा चुके हैं और सिर्फ एक टीम ने अभी तक प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. ऐसे में टूर्नामेंट का रोमांचित होना स्वाभाविक है. 12-12 मैचों में 14-14 अंको के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. वहीं पंजाब चौथे और केकेआर पांचवें नंबर पर है.

इसके अलावा 12 मैचों में पांच मैच जीतकर 10 अंको के साथ सनराइजर्स हैदराबाद छठे और 12 ही मैचों में पांच मैच जीतकर 10 अंको के साथ राजस्थान रॉयल्स सातवें नंबर पर है. वहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में न पहुंचने वाली चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंको के साथ आठवें स्थान पर है.

केएल राहुल के पास है ऑरेंज कैप

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं. राहुल के नाम टूर्नामेंट के 12 मैचों में 59.50 की औसत और 132.22 के स्ट्राइक रेट से 595 रन हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन और तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं. धवन के नाम जहां 12 मैचों में 52.33 की औसत से 471 रन हैं. वहीं वॉर्नर ने 12 मैचों में 39.64 की औसत से 436 रन बनाए हैं.

कगीसो रबाडा के नाम है पर्पल कैप

पर्पल कैप के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबाडा और किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. शमी के नाम जहां 12 मैचों में 20 विकेट हैं. वहीं रबाडा ने 12 मैचों में अब तक 23 विकेट लिए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के नाम भी 12 मैचों में 20 विकेट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferran Torres Love Story: अपने ही कोच की बेटी को दिल दे बैठे फेरान टोरेस, फिर हुआ ब्रेकअप, अब किसे कर रहे हैं डेट?
अपने ही कोच की बेटी को दिल दे बैठे फेरान टोरेस, फिर हुआ ब्रेकअप, अब किसे कर रहे हैं डेट?
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget