एक्सप्लोरर

INDvsSL: टीम इंडिया और इतिहास के बीच 'बारिश की बाधा'

INDvsSL: टीम इंडिया और इतिहास के बीच 'बारिश की बाधाPhoto: BCCI
नई दिल्ली: टेस्ट और वनडे में विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया के लिए टी20 में जित का सिलसिला बरकरार रखना मुश्किल साबित हो सकता है. लेकिन इसके पीछे की असल वजह मैदान पर प्रदर्शन नहीं बारिश है. जी हां, कोलंबो में बीते दिन से लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से भरत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला इकलौता टी20 मैच खतरे में है.  बारिश की बाधा की वजह से बीते दिन दोनों टीमों का प्रेक्टिस सेशन भी पूरी तरह से इसकी भेंट चढ़ गया. साथ ही बुधवार को भी दिन से ही हलकी बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बरसने के पूरे आसार हैं. अगर आज बारिश भारतीय टीम की राह का रोढ़ा नहीं बनती और टीम इंडिया जीत जाती है. तो इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया एक दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में एक साथ क्लीन स्वीप करेगी. आखिरी वनडे मुकाबले में भी मैच से पहले जमकर बारिश बरसी लेकिन मैच के दौरान बारिश नहीं हुई और मैच को आसानी से पूरा कर लिया गया. टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार के बाद श्रीलंका ने अपनी टीम में छह बदलाव किए गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने वनडे सीरीज से पनहले 15 अगस्त को टी20 टीम घोषित की थी लेकिन वनडे सीरीज में 5-0 के क्लीनस्वीप के बाद बोर्ड ने मैच से दो दिन पहले नई टीम चुनी जिसमें पुरानी टीम के सिर्फ आठ खिलाड़ियों को जगह दी गई है. कप्तान उपुल थरंगा, मिलिंदा श्रीवर्धने, तिषारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला, वानिंदु हसारंगा और अकिला धनंजय वे आठ खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में बरकरार रखा गया है जबकि सात नये खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा गया है. लेग स्पिनर जैफ्रे वांडरसे ओर तेज गेंदबाज दासुन शनाका को टीम के साथ जोड़ा गया है. पीठ के दर्द से उबरने वाले तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और इसुरु उदाना को भी टीम में जगह मिली है जबकि दुष्मंता चमीरा और विश्व फर्नांडो को बाहर कर दिया गया है. कुसाल मेंडिस को भी आराम दिया गया है. तीसरे वनडे से पूर्व चोटिल हुए चामरा कपुगेदारा को भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है. वनडे में खेली भारतीय टीम ही टी20 में भी मौजूद रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget