एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है गेंदबाजी, अच्छे स्पिनरों की कमी

कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक की ठोस सलामी जोड़ी बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें.

मुंबई: बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दमदार टीम बनाती है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है. टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा.

कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक की ठोस सलामी जोड़ी बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें. पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी.

सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या और कुणाल पंड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती देंगे. दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर है.

अच्छे स्पिनरों की कमी उनकी मुख्य समस्या सही गेंदबाजी संयोजन बनाने में होगी, खासकर स्पिन विभाग में. तेज गेंदबाजी की बात करें तो मलिंगा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए है. उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दबाव अधिक होगा. पिछले सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे है.

विदेशी तेज गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ से गेंदबाजी का विकल्प देते है जबकि नाथन कुल्टर नील गेंदबाजी हरफनमौला होंगे. ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के टीम में आने से विकल्प बढ़ा है. टीम में चयन को लेकर इन सबके बीच कड़ा मुकाबला होगा. खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में एक इस टीम को हालांकि अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है.

उनके पास कुणाल हैं, जो कामचलाऊ विकल्प की तरह है. टीम को पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर से उम्मीदें होगी. ऑफ स्पिनर जयंत यादव के लिए पिछला घरेलू सत्र अच्छा नहीं रहा ऐसे में यह देखना होगा कि उन्हें इस सत्र में कितने मैचों में मौका मिलता है.

पोलार्ड को मिल सकता है मौका कैरेबियाई प्रीमियर लीग में के फाइनल में चार विकेट लेकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कीरोन पोलार्ड अपने कोटा का चार ओवर डाल सकते हैं. वह हालांकि पिछले कुछ सत्र से नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं कर रहे है. मुंबई इंडियन्स के साथ पिछले 10 साल से जुड़े 33 साल के पोलार्ड 146.77 के स्ट्राइक रेट से 2755 रन बनाए हैं. पोलार्ड ने आईपीएल में 176 छक्के भी मारे हैं जो इस टीम के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है.

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नील, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

ये भी पढ़ें- IPL Captaincy Records: जानें 8 टीमों के 8 कप्तान का कैसा है आईपीएल में रिकॉर्ड

सुरेश रैना ने रोमांटिक ट्वीट कर पत्नी से किया प्यार का इजहार, फैंस ने की IPL 2020 में वापसी की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget