एक्सप्लोरर

सुरेश रैना ने रोमांटिक ट्वीट कर पत्नी से किया प्यार का इजहार, फैंस ने की IPL 2020 में वापसी की अपील

रैना के इस पोस्ट पर कई फैंस कमेंट कर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. कुछ फैंस उनसे आईपीएल 2020 में लौटने का भी अनुरोध कर रहे हैं.

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना लीग के आगामी 13वें सीजन में खेलते नहीं दिखेंगे. रैना निजी कारणों से वापस भारत लौट आए हैं. इसी बीच रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी पत्नी प्रियंका रैना के लिए प्यार का इजहार किया है. पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने दिल को छू लेने वाली चंद पंक्तियां भी कहीं हैं.

सुरेश रैना ने ट्वीटर पर लिखा, "मेरी एक ही इच्छा है कि तुम खुद को मेरी आंखों से देखों. तभी तुम महसूस कर सकती हो कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखती हो और मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. तुम हो और हमेशा रहोगी प्रियंका रैना."

रैना के इस पोस्ट पर कई फैंस कमेंट कर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. कुछ फैंस उनसे आईपीएल 2020 में लौटने का भी अनुरोध कर रहे हैं.

कैसा रहा सुरेश रैना का क्रिकेट करियर इसी साल 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के एलान के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. सुरेश रैना के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 18 टेस्ट मैच, 226 वनडे मुकाबले और 78 टी-20 इनटरनेशनल खेले हैं. रैना ने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ टेस्ट में 768 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उन्होंने पांच शतक और 36 अर्धशतक जड़े हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 35 की ज्यादा की औसत से 5615 रन निकले.

रैना तेज़ तर्रार पारियों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 66 पारियां खेली, जिनमें 29 से ज्यादा की औसत के साथ 1605 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच शतक भी जड़े. रैना ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अपना डेब्यू किया था. आखिरी बार वो 17 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरे थे.

ये भी पढ़ें- IPL 2020: MS Dhoni का कायल हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज, बोला- मैं उनकी तरह ‘फिनिशिर’ बनना चाहता हूं

'इंडिया की अपनी फैंटेसी ऐप' के लिए सहवाग के साथ जुड़े मॉरिसन, सप्रु और लैंगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget