एक्सप्लोरर

INDvsSL: पहले वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी

नई दिल्ली/दमबूला: टेस्ट सीरीज़ में क्लीनस्वीप करने के बाद भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. इससे साफ है कि श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी. जबकि भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरेगा. पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतने के साथ ही कप्तान विराट कोहली ने भारतीय प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी दी. आज भारतीय टीम ने जिन 4 खिलाड़ियों को आराम दिया है. उनमें अजिंक्ये रहाणे, मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं. श्रीलंका के खिलाफ जो 11 खिलाड़ी आज मैदान पर उतरेंगे. उनमें शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल शामिल है. जबकि श्रीलंकाई टीम का प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह है. डिकवेला, गुणाथिलाका, मेंडिस, थरंगा, मैथ्यूज़, कपूगेडारा, हसारंगा, परेरा, संडाकन, फर्नांडो, मलिंगा. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को चारों खाने चित कर जीत हासिल की थी. अब यही इरादे भारत के वनडे सीरीज़ में भी हैं. एक ओर जहां भारतीय टीम वनडे सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करने के लक्ष्य के लिए तत्पर है, वहीं दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों के सामने कमजोर नजर आई श्रीलंका टीम पर 2019 विश्व कप में सीधे तौर पर प्रवेश के लिए दबाव बना हुआ है. श्रीलंका को अगर विश्व टूर्नामेंट के लिए सीधे तौर पर प्रवेश करना है, तो उसे भारत के खिलाफ कम से कम दो वनडे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. वर्तमान में वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. अगर वह भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में जीत हासिल करता है, तो उसके पास 90 अंक हो जाएंगे. वनडे रैंकिंग में 78 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज टीम अगर आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज व इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके पास 88 अंक हो जाएंगे. श्रीलंका को ऐसे में वेस्टइंडीज से पिछड़ने का डर है. मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें सीधे तौर पर 2019 विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी. इसके अलावा, बाकी बची चार टीमों को क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget