एक्सप्लोरर

INDvsSL: अच्छी शुरूआत के बाद 216 रन बनाकर 'ताश के पत्तों' की तरह ढह गई श्रीलंकाई टीम

INDvsSL: अच्छी शुरूआत के बाद 216 रन बनाकर 'ताश के पत्तों' की तरह ढह गई श्रीलंकाई टीमसौजन्य: BCCI
नई दिल्ली/दामबूला: मंजिल पर पहुंचते-पहुंचते रास्ता कैसे भटका जाता है ये कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों से सीखे. पहले 2 विकेट के लिए 139 रन जोड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम कुछ इस तरह से बिखरी कि पूरी टीम महज़ 216 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. श्रीलंका के लिए निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. भारतीय गेंदबाज़ों ने कप्तान विराट कोहली का टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद शानदार रही. ओपनर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलाका ने टीम को 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी. लेकिन 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने भारतीय कप्तान को ज़रूरी पहला विकेट दिला दिया. चहल ने गुणाथिलाका को 35 रनों के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा. पहला विकेट गिरने के बाद डिकवेला ने मेंडिस के साथ टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाज़ अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर रहे थे. लेकिन तभी केदार जाधव ने अर्धशतक पूरा कर चुके डिकवेला को एलबीडबल्यू आउट कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करवा दी. दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज़ों ने 64 रन जोड़े. लेकिन पहले 2 विकेटों के लिए इन दो साझेदारियों के अलावा और किसी भी विकेट के लिए श्रीलंकाई टीम टिककर नहीं खेल सकी. दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों के लौटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने निरंतर अंतराल में विकेट गंवाए. टीम के 150 रनों के स्कोर पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे मेंडिस एक खराब शॉट खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान उपुल थरंगा भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और महज़ 13 रन बनाकर केदार जाधव की फुल-टॉस गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर बाउंड्री लाइन पर लपके गए. कप्तान के विकेट के बाद कपूगेडरा, डिसिल्वा, परेरा और संदाकन भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए. जिसके बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 187 पर 8 हो गया. भारतीय गेंदबाज़ों के आगे पूरी श्रीलंकाई टीम धराशायी नज़र आई. अंत में मैथ्यूज़ ने टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन दूसरे छोर पर कोई साथ नहीं मिल पाने की वजह से वो भी टीम को ज्यादा दूर तक नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम महज़ 216 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. मैथ्यूज़ ने नाबाद 36 रन बनाए. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3, जाधव, बुमराह और चहल ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि 1 खिलाड़ी रन-आउट हुआ. इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम अब वनडे सीरीज़ में भी 1-0 से बढ़त बनाना चाहेगी, 216 रनों के लक्ष्य को हासिल करना भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल नहीं लगता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: रोमांचक मोड़ पर मुकाबला, तय नहीं हो पा रही हार-जीत; भारत गेम में
Live: रोमांचक मोड़ पर मुकाबला, तय नहीं हो पा रही हार-जीत; भारत गेम में
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget