एक्सप्लोरर

INDvsSL: टीम इंडिया के क्लीन स्वीप में बारिश बनी 'बाधा'

INDvsSL: टीम इंडिया के क्लीन स्वीप में बारिश बनी 'बाधा
नई दिल्ली/कोलंबो: टीम इंडिया और उनके फैंस को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के बाद वनडे सीरीज़ में भी क्लीन स्वीप का इंतज़ार है. लेकिन भारतीय फैंस के लिए कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम से एक बुरी खबर आ रही है. कोलंबो में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से आज खेले जाने वाले आखिरी वनडे मुकाबले में बारिश की बाधा की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने आज दिन में और उसके बाद शाम में भी बारिश की आशंका जताई है.  मैच शुरू होने में अभी महज़ डेढ़ घंटे का वक्त बचा है, ऐसे में उम्मीद कम है कि मैच समय से शुरू हो पाएगा. हालांकि कोलंबो से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें पूरा मैदान कवर्स से ढका हुआ दिख रहा है, मैदान का पूरा हिस्सा बारिश के पानी से बचा हुआ है. क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट कर कोलंबो की बारिश की तस्वीर साझा की. हर्षा भोगले के अलावा खुद बीसीसीआई ने भी एक तस्वीर साझा कर ये जानकारी दी. अगर बारिश रूकती है और मैच शुरू होता है फिर मेहमान टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर इतिहास रचने की होगी. मेहमान टीम अगर मैच जीतने में सफल रहती है तो वह दूसरी बार विदेशी जमीं पर 5-0 से जीत हासिल करने का रिकार्ड भी अपने नाम कर सकती है. इससे पहले भारत ने विराट कोहली की ही कप्तानी में जिम्बाब्वे को 2013 में 5-0 से हराया था. साथ ही यह श्रीलंका में उसकी पहली 5-0 से सीरीज जीत होगी. इस मैच से पहले हालांकि भारत के लिए एक बुरी खबर है. उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए स्वेदश लौटेंगे. वह आखिरी वनडे और छह सिंतबर को होने वाले इकलौते टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे. मेहमान टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है. पिछले मैच में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़े थे. दोनों के बाद मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धौनी ने भी अंत में अच्छे रन किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget