एक्सप्लोरर

आखिरी ओवर के रोमांच के बीच भारत को मिली हार, लेकिन सिरीज पर किया 2-1 से कब्जा

कोलकाता/नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी वनडे मैच में भारत को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया कोलकाता में मैच तो नहीं जीत पाई लेकिन सीरीज और दिल जरूर जीतने में कामयाब रही. कोलकाता वनडे इस सीरीज का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा. आखिरी ओवर के आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा.

कोलकाता वनडे भले ही टीम इंडिया हार गई. लेकिन आखिरी ओवर तक दर्शक अपनी सांसे रोक कर मैच देखते रहे. आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. पहले दो गेंदों में केदार जाधव ने एक छक्के और चौके की मदद से  10 रन बना डाले. तीसरी और चौथी गेंद पर केदार जाधव अपना कोई करिश्मा न दिखा पाए और पांचवीं गेंद पर किस्मत की देवी ने दग़ा दे दिया और इस तरह वे पवेलियन लौट गए.

अब भारत को आखिरी गेंद से जीत की उम्मीद थी. जीत के बीच एक गेंद पर 6 रनों का फासला था. क्रीज़ पर भुवनेश्वर कुमार थे.. सारा देश उनसे छ्क्के की उम्मीद लगाए बैठा था.... लेकिन भुवनेश्वर कुमार नाकाम रहे और भारत पांच रनों से हार गया.

आपको बता दें कि इग्लैंड ने भारत के सामने 322 रन का लक्ष्य रखा था. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रहाणे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. एक वक्त पर भारत के 173 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे. बड़े-बड़े दिग्गज पवेलियन लौट गए तब केदार ने दिखाया कि वो मुश्किल वक्त में टीम इंडिया की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं.

केदार ने जीता दिल

केदार ने महज 75 गेंद पर 90 रन की धमाकेदार पारी खेली. आखिरी ओवर में केदार के छक्के ने जीत की उम्मीद जगा दी थी. हालांकि वो कोलकाता वनडे में बाज़ीगर बने जो हार कर भी जीत गए. मैच में केदार का बखूबी साथ निभाया हार्दिक पांड्या ने जिन्होंने केदार के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 104 रन की शानदार साझेदारी निभाई, पांड्या ने 43 गेंद पर 56 रन की बेहद शानदार पारी खेली. पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट भी अपने नाम किए.

हालांकि इस मैच में टीम इंडिया के लिए कुछ सबक भी था. सलामी जोड़ी पूरी सीरीज में टीम इंडिया की परेशानी रही. गेंदबाजों ने भी जमकर रन लुटाए. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब टीम इंडिया कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेलेगी. ऐसे में टीम इंडिया के लिए तैयारी और काम अभी बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget