एक्सप्लोरर

FIFA U-17 World Cup: 'भारतीय टीम में प्रभावित करने की क्षमता और प्रतिबद्धता'

भारतीय टीम के पूर्व स्ट्राइकर आई एम विजयन भारतीय फुटबाल के अमेच्योर से पेशेवर बनने से अचंभित है. साथ ही उनका मानना है कि फीफा अंडर-17 विश्व कप में टीम के प्रभावी प्रदर्शन से देश में खेल के स्तर में सुधार होगा.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व स्ट्राइकर आई एम विजयन भारतीय फुटबाल के अमेच्योर से पेशेवर बनने से अचंभित है. साथ ही उनका मानना है कि फीफा अंडर-17 विश्व कप में टीम के प्रभावी प्रदर्शन से देश में खेल के स्तर में सुधार होगा. भारत के लिये 1989 से 2003 तक 79 मैचों में 40 गोल करने वाले विजयन को देश के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में गिना जाता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि मेजबान देश के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे. विजयन ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि टीम का प्रदर्शन अच्छा होगा. हम मेजबान देश हैं और टूर्नामेंट की तैयारी के लिए आयोजन प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें प्रशिक्षण और अभ्यास के दौरान देखा है और उनसे प्रभावित हूं. मैं यह कह सकता हूं कि उनमें विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करने का माद्दा है.’’ विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप ए में कोलंबिया, अमेरिका और घाना के साथ है. FIFA U-17 World Cup: 'भारतीय टीम में प्रभावित करने की क्षमता और प्रतिबद्धता भारतीय फुटबाल की चुनौतियों पर पूछे जाने पर 48 साल के इस फुटबालर ने कहा, ‘‘जिस बात ने मेरा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वह है पेशेवरपन. अब वो दिन लद गये जब हम खुद ही अपने कमरे से पानी की बोतल लेकर बेंगलुरु स्थित सांइ केन्द्र के शिविर में जाते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मैच के बाद हमारे से चोटिल होने के बारे में पूछा जाता था. लेकिन अब, खिलाड़ियों की देख-रेख के लिये आपके पास कई चिकित्सक, फिजियो, कोच होते हैं. मैच खेलने से पहले उनकी फिटनेस की जांच होती है.’’ भारत सरकार द्वारा फुटबाल के लिए नियुक्त किये गये दो प्रवेक्षकों में विजयन भी शामिल हैं. वह भारत के एशिया कप 2019 क्वालीफाइंग मैच से पहले टीम के साथ मकाऊ दौरे पर गये थे जहां उन्होंने अभ्यास और मैच से जुड़े हर इंतजाम पर नजर रखी. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारतीय फुटबाल में हुये सुधारों के बारे में सरकार और एआईएफएफ को लिखा है.’’ उन्होंने कहा कि फुटबाल की तुलना क्रिकेट से करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘दोनों की अलग अलग जगह है. और हमारे पास दोनों की राष्ट्रीय टीमें हैं. हमें दोनों की हौंसलाअफजाई करनी चाहिये. इसलिये किसी को दोनों खेलों की तुलना नहीं करनी चाहिये.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget