एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने दूसरी बार किया यह कारनामा, लेकिन सभी टीमों पर भारी है इंग्लैंड

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी. खास बात है कि इंडिया सिर्फ दो दिन के खेल में ही इंग्लैंड को टेस्ट हराने में कामयाब हो गया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार इंडिया ने कोई मैच दो दिन में जीता है.

IND Vs ENG: इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो दिन के खेल में ही मैच को 10 विकेट से जीत लिया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा मौका है जब टीम इंडिया दो दिन में मैच जीतने में कामयाब रही है. इससे पहले जून 2018 में इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो दिन में मैच जीता था. उस मुकाबले में इंडिया ने अफगानिस्तान की टीम को पारी और 262 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

विश्व टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो ही दिन में सबसे ज्यादा बार टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने अब तक नौ बार दो ही दिन में टेस्ट मैच को जीता है. इसके बाद आस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने अब तक आठ बार दो ही दिन में टेस्ट क्रिकेट मैच को अपने नाम किया है. उनके अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी एक-एक मैच दो दिन में ही जीत चुकी है.

इंग्लैंड को दूसरी बार मिली 10 विकेट से हार

इंग्लैंड की टीम को टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार भारत के हाथों 10 विकेटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने इससे पहले इंग्लैंड को पहली बार 10 विकटों से 20 साल पहले हराया था. भारत ने दिसंबर 2001 में मोहाली में भी इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी थी.

भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक नौवीं बार 10 विकेटों से जीत दर्ज की. भारत ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अब तक दो-दो बार टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट से जीत दर्ज की है. इसके अलावा उसने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक बार टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की है. भारत ने इसके अलावा तीन बार नौ विकेट से और 14 बार आठ विकेट से जीत अपने नाम की है.

IND Vs ENG: तीसरे टेस्ट में हार से बेहद निराश हैं जो रूट, पिच के बारे में कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget