एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: जीत की राह पर लौटने के लिये फिर तीसरे नंबर पर उतरेंगे विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. शुक्रवार को राजकोट में दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला वनडे मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है.

नई दिल्ली: पहले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने का फैसला गलत साबित होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ आज दूसरे वनडे मैच में अपने नियमित क्रम तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे. आस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जनवरी यानि आज शुक्रवार को खेला जाएगा. मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने उस मैच में शतक जमाये थे. फार्म में चल रहे तीनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल को टीम में जगह देने के लिये कोहली बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरे लेकिन नाकाम रहे. सलामी बल्लेबाज धवन ने बाद में कहा कि टीम प्रबंधन के कहने पर वह किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हैं और कोहली को तीसरे नंबर पर ही उतरना चाहिये.

ऋषभ पंत के बाहर होने से दूसरे मैच में राहुल ही विकेटकीपिंग करेंगे. पिछले मैच की तरह रोहित और धवन पारी का आगाज कर सकते हैं. धवन ने 91 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी. चौथे नंबर के लिये राहुल और श्रेयस अय्यर में से एक का चयन होगा क्योंकि अय्यर पिछले मैच में नहीं चल सके. पंत की गैर मौजूदगी में कर्नाटक के मनीष पांडे को जगह मिल सकती है जिसने पुणे में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। ृ.यह भी देखना होगा कि अनुभवी केदार जाधव और युवा शिवम दुबे में से किसे जगह मिलती है.

आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने रोहित पहले मैच में नहीं चल पाये लेकिन उन्हें और कोहली को ज्यादा देर रोके रख पाना संभव नहीं है.कोहली भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी से एक शतक पीछे हैं. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाज वानखेड़े पर नहीं चल सके. उनका इरादा अब शानदार वापसी का होगा. देखना यह भी है कि नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर में से किसे मौका मिलता है.

रविंद्र जडेजा का खेलना तय है लिहाजा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से एक ही स्पिनर को जगह मिलेगी. दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम के हौसले पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद बुलंद है।.फिंच और वार्नर उस फार्म को कायम रखना चाहेंगे. मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एश्टोन टर्नर और एलेक्स कारे जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. गेंदबाजों ने भी पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. मिशेल स्टार्क की अगुवाईमें उन्होंने भारत को 255 रन पर रोक दिया. स्पिनर एडम जाम्पा और एश्टोन टर्नर भी उपयोगी साबित हुए.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच कब है?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच 17 जनवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा India vs Australia 2nd ODI मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच किस समय शुरू होगा?

India vs Australia 2nd ODI मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा.

कौन से टीवी चैनल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे एकदिवसीय मैच का प्रसारण करेंगे?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. आप मुकाबले की लाइव अपडेट्स एबीपी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

IPL में शानदार प्रदर्शन कर भी लें तो धोनी की भारत के लिए खेलने की संभावना कम- हरभजन

Ind vs Aus: राजकोट में करना होगा पलटवार, नहीं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवा देगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: बैक टू बैक विकेट गिरने से दबाव में टीम इंडिया, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
LIVE: बैक टू बैक विकेट गिरने से दबाव में टीम इंडिया, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget