एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: राजकोट में करना होगा पलटवार, नहीं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवा देगी टीम इंडिया

Ind vs Aus: राजकोट में टीम इंडिया को हर हाल में आज जीत दर्द करना होगा नहीं तो कोहली एंड कंपनी सीरीज गंवा देगी.

Ind vs Aus: मुंबई में खेले गए पहले वनडे में मिली अप्रत्याशित 10 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम के लिए चुनौतियां बढ़ गई है. ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसने एक तरह से मेजबान टीम की कई कमियों को उजागर किया था और अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में चुनौतीपूर्ण वापसी की कोशिश में होगी. पहले मैच के बाद कोहली ने भी माना था कि यह ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है और इसके खिलाफ वापसी करना कठिन चुनौती होगा. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारतीय टीम इस चुनौती को कैसे पार करती है यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है.

कोहली का कहना कि यह ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है इस बात को पूरा क्रिकेट जगत वानखेड़े स्टेडियम में देख चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने न तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने दिया और इससे भी बुरा उसे एक भी विकेट नहीं लेने दिया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों के रहते डेविड वार्नर और एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी आसानी से रन बनाती रही और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाती रही.

राजकोट में कोहली के सामने हालांकि सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी क्रम है. सही मायनों में देखा जाए तो यह नई परेशानी नहीं है विश्व कप के पहले ही भारत के मध्य क्रम और निचले क्रम की कलई कई बार खुलती रही है. मुंबई वनडे उस संख्या में इजाफा था जिसने बता दिया था कि भारतीय मध्य क्रम और निचले क्रम में शीर्ष गेंदबाजों से निपटने का दम अभी तक नहीं आया है.

इसके अलावा शीर्ष क्रम में बल्लेबाजों के स्थानों को लेकर भी माथापच्ची होनी है. रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल के रूप में तीन सलामी बल्लेबाजों के रहते हुए कौन कहां खेलेगा यह सिरदर्द बना है. मुंबई में रोहित और धवन ने ओपनिंग की थी तो राहुल नंबर-3 खेले थे. कोहली को इस कारण चौथे नंबर पर आना पड़ा था.

कोहली के इस नंबर पर आने की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी और यह तक कहा था कि कोहली को नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए. राजकोट में बहुत मुमकिन है कि कोहली अपने पुराने स्थान पर खेलें. अब देखना यह है कि सलामी बल्लेबाजी कौन करता है. संभावना है कि रोहित और धवन सलामी जोड़ी के रूप में रहेंगे और राहुल नंबर-4 पर खेलें. राहुल का खेलना तय है इसका एक कारण यह है कि उन्हें दूसरे मैच में बतौरे स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर खेलाया जाएगा क्योंकि ऋषभ पंत चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे. पहले मैच में उन्हें सिर में चोट लगी थी और इसी कारण वह पहले मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे. वानखेड़े में भी राहुल ने विकेटकीपिंग की थी. अब देखना होगा कि पंत के स्थान पर टीम में कौन आता है.

कोहली किसी बल्लेबाज को अंतिम-11 में लाते हैं या हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को मौका देते हैं. कोहली अगर दुबे को मौका दें तो हैरानी वाली बात नहीं होगी क्योंकि इससे उन्हें गेंदबाजी में भी विकल्प मिलेगा.

कुल मिलाकर दूसरे मैच से पहले टीम प्रबंधन के सामने बल्लेबाजी क्रम को व्यवस्थित करने की चुनौती है। और यही हाल गेंदबाजी का भी है। बुमराह और शामी बेअसर रहे थे, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि यह दोनों प्रभाव नहीं छोड़ पाए। हां स्पिन विभाग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। युजवेंद्र चहल के अंतिम-11 में आने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज होगी लेकिन वो जानती है कि भारत जख्मी शेर है जो वापसी को बेताब है. कोहली की आग से दुनिया वाकिफ है और घर में 10 विकेट से हार कोहली को बर्दाश्त नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने पहले मैच के बाद कहा था कि भारत अब और खतरनाक होकर वापसी की कोशिश करेगा.

ऑस्ट्रेलियाई लिहाज से उसकी गेंदबाजी सही जा रही है. पहले मैच में वार्नर और फिंच के कारण बाकी बल्लेबाजों को मौका नहीं मिला था. स्टीव स्मिथ कितने खतरनाक हैं यह कोहली एंड कंपनी जानती है. मार्नस लाबुशैन अभी तक वनडे नहीं खेले हैं लेकिन वह फॉर्म में है.

टीमें (संभावित) :-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर.

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन अगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, केन रिचर्डसन, डी आर्की शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल की उम्र, दादा कोच और कुत्ता बना गोलकीपर; फाइनल में इकलौता गोल करने वाले फेरान टॉरेस की कहानी
6 साल की उम्र, दादा कोच और कुत्ता बना गोलकीपर; इकलौता गोल करने वाले फेरान टॉरेस की कहानी
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget