एक्सप्लोरर

Sports: फ्रांस ने ओलम्पिक विजेता अर्जेंटीना को 5-3 से हराया

इस जीत के साथ ही फ्रांस ने पूल में चार प्वाइंट लेकर दूसरा स्थान हासिल कर अगले दौर में पहुंच गया है.

Men's Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप के 18वें मैच में फ्रांस ने 5-3 से अर्जेंटीना को हराया. यह मैच ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया. मैच में पांच गोल सिर्फ दूसरे क्वार्टर में हुए जहां चार गोल तो सिर्फ फ्रांस ने किए. अर्जेटीना ने वापसी की बहुत कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी. इस जीत के साथ ही फ्रांस ने पूल में चार प्वाइंट लेकर दूसरा स्थान हासिल कर अगले दौर में पहुंच गया है. पहले अर्जेंटीना में फ्रांस पर बढ़त बना ली थी. लेकिन, फिर बाद में लगातार फ्रांस के घेरे में जा रही थी, तीन बार वह गोल करने के करीब आई लेकिन, सफल नहीं हो सकी.

वह आक्रामक खेल के बाद भी फ्रांस से गोल करने के मामले में पीछे रह गई. 18वें मिनट में ह्यूगो जेनेस्टेट ने गोल कर फ्रांस को एक गोल से आगे कर दिया. ह्यूगो का यह गोल दर्शनीय था. उन्होंने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अर्जेंटीना के गोलकीपर जुआन विवाल्डी को मात दे फ्रांस को एक गोल से आगे कर दिया.

एक गोल की बढ़त लेने के बाद फ्रांस को 23वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस पर विक्टर चाल्र्ट ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया. अर्जेंटीना के ऊपर दबाव दिख रहा था जो उसके खेल से पता चल रहा था. तीन मिनट बाद अरिस्टिडे कोइस्ने ने फील्ड गोल कर फ्रांस को 3-0 से आगे कर अर्जेंटीना की हालत खराब कर दी. कोइस्ने का यह गोल भी देखने लायक था.

अर्जेंटीना के लिए थोड़ी राहत की खबर लुकास मार्टिनेज लेकर आए. उन्होंने 28वें मिनट में इस मैच का कुल चौथा और अर्जेंटीना का पहला गोल किया, लेकिन फ्रांस रुकने वाली नहीं थी. क्वार्टर के आखिरी मिनट में गैसपार्ड बाउमार्गटेन ने बेहतरीन पास पर डाइव मार गेंद को नेट में डाल फ्रांस को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी.

Sports: फ्रांस ने ओलम्पिक विजेता अर्जेंटीना को 5-3 से हराया

अर्जेंटीना के पास मैच में वापसी करने के लिए पूरे क्वार्टर यानी 30 मिनट का समय था. उसने उम्मीद नहीं छोड़ी थी. तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर गोंजालो पिलाट ने गोल कर अर्जेंटीना का खाते में दूसरा गोल डाला.

फ्रांस की जीत की उम्मीदों को झटका लगता दिख रहा था और चौथे क्वार्टर में गोंजालो ने 48वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल किया. दोनों टीमों के बीच अब सिर्फ एक गोल का अंतर रह गया था.

आखिरी मिनटों में ओलम्पिक चैम्पियन बराबरी के प्रयास में थी, लेकिन 54वें मिनट में फ्रांकोइस गोयेट ने विक्टर लॉकवूड के दाएं फ्लैंक से गिए गए पास पर शानदार तरीक से गेंद को नेट में डाल फ्रांस को 5-3 से आगे कर दिया और यहां से अर्जेंटीना के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget