एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के कोच पद के लिए कुंबले सर्वश्रेष्ठ: हरभजन सिंह

लंदन: अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को अपने पूर्व साथी खिलाड़ी अनिल कुंबले का भारतीय टीम के कोच पद के लिए समर्थन किया है. हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कुंबले के सख्त रवैये के कारण टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके बीच विवाद उपजा था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले सप्ताह कुंबले का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए कोच की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए हैं. कुंबले का एक साल का कार्यकाल चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो रहा है. हरभजन ने समाचार चैनल आज तक के सलाम क्रिकेट कांक्लेव में कहा, "अनिल कुंबले सख्त हैं. आप उनसे हमेशा क्रिकेट के बारे में बात कर सकते हैं. वह काफी मेहनती हैं और उनका मानना है कि मैच में अंतिम गेंद तक हार नहीं माननी चाहिए. वह सख्त हैं लेकिन प्रतिभा से ज्यादा मेहनत को तरजीह देते हैं. एक कोच के तौर पर वह भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ बदलाव ला सकते हैं. आप उनके पिछले साल के परिणाम ही देख लें." उन्होंने कहा, "मौजूदा खिलाड़ी ही बता सकते हैं कि उनके अनिल भाई के साथ रिश्ते कैसे हैं. मैंने उनके साथ 15 साल बिताए हैं लेकिन एक बार भी हममें विवाद नहीं हुआ. क्रिकेट में, खासकर गेंदबाजी में उनके पास काफी दिमाग है. वह आपकी हमेशा मदद करते हैं. मैं जो कुछ हूं वहां तक पहुंचने में उनका बड़ा हाथ है." हरभजन ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम के बारे में कुछ नहीं कह सकते. उन्होंने कहा, "मैं इस टीम का हिस्सा नहीं हूं और मैं नहीं जानता कि अनिल भाई किस तरह से टीम चला रहे हैं. मैं खिलाड़ियों से बात नहीं करता कि क्या चल रहा है. अगर किसी को कुंबले से परेशानी है तो उसे जाकर उनसे बात करनी चाहिए, क्योंकि वह सम्माननीय इंसान हैं. मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि उनका किसी के साथ विवाद नहीं हो सकता." उन्होंने कहा, "बात करना ही किसी भी समस्या का हल है. अगर ऐसा कुछ है तो वह इसे सुलझा सकते हैं. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान...', IPL 2027 से पहले उठी मांग
'संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान...', IPL 2027 से पहले उठी मांग
15 अगस्त को रैना ने भी लिया संन्यास, खबर सुनकर कैसा था धोनी का रिएक्शन
15 अगस्त को रैना ने भी लिया संन्यास, खबर सुनकर कैसा था धोनी का रिएक्शन
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
स्मृति मंधाना की नजर अब इस 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' पर, पाकिस्तान के खिलाफ लिखेंगी नया इतिहास
स्मृति मंधाना की नजर अब इस 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' पर, पाकिस्तान के खिलाफ लिखेंगी नया इतिहास

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget