एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बोले- जब तक फिट और फार्म में हैं, धोनी को खेलते रहना चाहिए

एमएस धोनी के संन्यास पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि जब तक वह फिट हैं उन्हें खेलते रहना चाहिए. मेरा मानना है कि उम्र तो महज़ एक आंकड़ा है. इसे लेकर उनपर दबाव नहीं बनाना चाहिए.

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब तक फिट और फार्म में हैं, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहना चाहिए. 07 जुलाई को 39 साल के हुए धोनी ने पिछले साल हुए 2019 विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है.

धोनी जह तक फिट हैं उन्हें खेलते रहना चाहिए- गंभीर

गंभीर ने कहा कि उम्र तो एक आंकड़ा है. अगर आप अच्छे फार्म में हैं और गेंद को बखूबी पीट रहे हैं, तो आपको खेलते रहना चाहिए. एमएस धोनी अच्छे फार्म में हैं और अपने खेल का मजा ले रहे हैं. अगर उन्हें लगता है कि वह अभी भी देश के लिये मैच जीत सकते हैं, खासकर छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करके, तो उन्हें खेलते रहना चाहिए.

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, वह अगर फार्म में हैं और फिट हैं तो उन्हें लगातार खेलना चाहिये. उनसे कोई संन्यास के लिये जबर्दस्ती नहीं कर सकता है. धोनी जैसे खिलाड़ियों पर उम्र को लेकर कई विशेषज्ञ दबाव बना सकते हैं, लेकिन यह व्यक्तिगत फैसला होता है.

इस बार का आईपीएल तमाम आईपीएल से बड़ा है- गंभीर

कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात में आयोजन को लेकर गंभीर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आईपीएल कहां हो रहा है. यदि यूएई में हो रहा है तो कोई भी प्रारूप खेलने के लिये वह बेहतरीन जगह है. इससे लोगों का मूड भी बदलेगा. इसलिये यह आईपीएल बाकी तमाम आईपीएल से बड़ा है, क्योंकि मुझे लगता है कि यह देश के लिये है.

यह भी पढ़ें-

ENG vs WI 3rd test: एंडरसन और ब्रॉड के सामने ढेर हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़, जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कार्लोस ब्राथवेट बोले- इंग्लैंड के अगले कप्तान बन सकते हैं जोफ्रा आर्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
इंग्लैंड ने भारत से वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह
इंग्लैंड ने भारत से वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Embed widget