एक्सप्लोरर

ENG vs WI 3rd test: एंडरसन और ब्रॉड के सामने ढेर हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़, जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 369 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के 137 रनों पर छह विकेट गिरा दिए. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने दो-दो विकेट चटकाए.

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है. इस टेस्ट के पहले दिन 258 रनों पर चार विकेट गवाने वाली इंग्लैंड दूसरे दिन 369 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के लिए युवा बल्लेबाज़ ओली पोप ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए. वहीं जोस बटलर ने 67, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 62 और रोरी बर्न्‍स ने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली. इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 137 रनों पर अपने छह विकेट खो दिए. कप्तान जेसन होल्डर 24* और शेन डोरिच 10* रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. मेहमान टीम अब भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 232 रन पीछे है और अब उसपर फॉलो-ऑन का खतरा भी मंडरा रहा है.

जानिए दूसरे दिन क्या कुछ हुआ

तीसरे टेस्ट के दूसरी दिन की बात करें तो इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप और जोस बटलर ने पहले दिन के स्कोर में चार रन ही जोड़े थे कि ओली पोप अपने पहले दिन के स्कोर पर ही आउट हो गए. पोप के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई. इसके बाद क्रिस वोक्स (01) और जोफ्रा आर्चर (03) भी सस्ते में निपट गए. विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने अपने पहले दिन के स्कोर में 11 रन जोड़े और 67 रनों के निजी स्कोर पर वह भी चलते बने. बटलर को तेज़ गेंदबाज़ शैनन गेबरियल ने अपना शिकार बनाया.

स्टुअर्ट ब्रॉड ने खेली तूफानी पारी

पहले दिन 258 रनों पर चार विकेट गवाने वाली इंग्लैंड ने दूसरे दिन एक समय 280 रनों पर आठ विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर इंग्लैंड को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. ब्रॉड ने सिर्फ 45 गेंदो में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 62 रन बनाए और डोम बेस (18*) के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. उधर, वेस्टइंडीज के लिए तेज़ गेंदबाज़ शैनन गेबरियल और कीमर रोच ने शानदार गेंदबाज़ी की. रोच ने चार और गेबरियल ने दो इंग्लिश बललेबाज़ों को अपना शिकार बनाया. वहीं स्पिनर रोशटन चेज़ को दो सफलता मिलीं.

ब्रॉड और एंडरसन ने ढाया कहर

पहली पारी में 369 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों पर अटैक करना शुरू कर दिया. दूसरे ही ओवर में ब्रॉड ने क्रेग ब्रेथवेट (01) के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया. इसके बाद जॉन कैंपबेल (32), शाई होप (17), शामराह ब्रूक्स (04) और रोशटन चेज़ (09) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. एंडरसन और ब्रॉड दोनों को दो-दो सफलता मिलीं. वहीं क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें-

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डीन जोंस बोले- IPL 2020 में धोनी पर रहेंगी सभी की नज़रें

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कार्लोस ब्राथवेट बोले- इंग्लैंड के अगले कप्तान बन सकते हैं जोफ्रा आर्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget