एक्सप्लोरर

French Open 2021: नडाल को हराकर जोकोविच ने रचा इतिहास, फाइनल में सितसिपास से भिड़ेंगे

French Open 2021: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच और नडाल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच लाल बजरी के बादशाह नडाल को हराकर इतिहास रचने में कामयाब हो गए.

French Open 2021: दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया है. नोवाक जोकोविच ने लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल का रिकॉर्ड 14वां फ्रेंच ओपन टाइटल जीतने का सपना तोड़ दिया. दूसरे सेमीफाइनल में चार सेट तक चले मुकाबले में जोकोविच ने नडाल को 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से मात दी. जोकोविच के पास अब पिछले 50 साल में चारों ग्रैंडस्लैम को दो से ज्यादा बार जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने का मौका है. 

यह पहला मौका नहीं है जब जोकोविच ने लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन में हराया है. 2015 में भी नडाल को जोकोविच के हाथों फ्रेंच ओपन में हार का सामना करना पड़ा था. साल 2016 में जोकोविच फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे थे.

दुनिया के सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से राफेल नडाल पूर्व नंबर वन खिलाड़ी रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरे थे. फेडरर और नडाल दोनों ने ही अब तक 20-20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं. फेडरर को पछाड़ने के लिए अब नडाल को अगले फ्रेंच ओपन का इंतजार करना पड़ सकता है.

सितसिपास से होगी फाइनल में टक्कर

नडाल ने हालांकि जोकोविच के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार आगाज किया था और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया था. लेकिन जोकोविच ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए नडाल को 6-3 से हरा दिया. तीसरे सेट में बेहद कड़ी टक्कर के बीच जोकोविच 7-6 से बाजी मारने में कामयाब हो गए. चौथे सेट में जोकोविच ने 6-2 से अपने नाम करके फाइनल में जगह बना ली.

चार घंटे से ज्यादा समय तक चले इस मैच के बाद जोकोविच ने कहा कि नडाल के सामने जीत हासिल करना शानदार है और फ्रेंच ओपन में मेरे लिए यह सबसे यादगार मैच है. जोकोविच के पास अब फ्रेंच ओपन को अपने नाम करके अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम जीतने का बेहतरीन मौका है. इतना ही नहीं जोकोविच अगर फ्रेंच ओपन जीत जाते हैं तो वह नडाल और फेडरर से सिर्फ एक कदम पीछे रह जाएंगे.

फाइनल में जोकोविच की टक्कर 22 साल के सितसिपास से होगी.  सितसिपास के करियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा. उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हराया. 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने क्रिकेट से लिया ब्रेक, नस्लभेद के मामले में चल रही है जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget