एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने क्रिकेट से लिया ब्रेक, नस्लभेद के मामले में चल रही है जांच

इंग्लैंड के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद से ही ओली रॉबिंसन मुश्किल में घिरे हुए हैं. रॉबिंसन ने कई साल पहले नस्लभेद से जुड़े ट्वीट किए थे और उसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन पिछले 10 दिन के अंदर अर्श से फर्श पर आ गए हैं. रॉली रॉबिंसन ने पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और वह डेब्यू में सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. लेकिन कई साल पहले की गई नस्लभेदी टिप्पणी की वजह से रॉबिंसन को ईसीबी ने संस्पेंड करने का फैसला किया. मुश्किल वक्त से गुजर रहे रॉबिंसन ने सभी तरह के क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है. 

रॉबिंसन ने हालांकि थोड़े समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है और वह ससेक्स के लिए टी20 ब्लास्ट के पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद रॉबिंसन को निलंबित किया था. इसके बावजूद वह काउंटी की टीम ससेक्स के लिए खेल सकते हैं.

हालांकि क्लब ने बयान जारी कर कि रॉबिंसन ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है. क्लब ने बयान जारी कर कहा, "मुश्किल सप्ताह के बाद रॉबिंसन ने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया है, जिससे वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें. क्लब के लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है."

रॉबिंसन का साथ दे रहा है ससेक्स

ससेक्स लगातार रॉबिंसन के संपर्क में बना हुआ है. क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, "जब भी रॉबिंसन वापस आना चाहेंगे हम उनका क्लब में स्वागत करेंगे. हम लगातार रॉबिंसन के संपर्क में हैं."

ससेक्स ने बताया कि काउंटी क्लब ईसीबी के रॉबिंसन को निलंबित करने के बाद भी तेज गेंदबाज का समर्थन करता रहेगा क्योंकि रॉबिंसन ने इस मामले से सीख ली है. बयान के मुताबिक, "रॉबिंसन उस ट्वीट को करने के बाद से काफी अलग व्यक्ति हो गए हैं और उन्होंने इतने वर्षो में काफी कुछ सीखा है."

बता दें कि ओली रॉबिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया था. लेकिन डेब्यू के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने ट्वीट्स वायरल होने लगे. ईसीबी ने इस मामले में जांच के आदेश किए और तब तक के लिए रॉबिंसन को इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया गया.

ENG Vs NZ: दूसरे टेस्ट में कायम है न्यूजीलैंड का दबदबा, ब्रॉड ने इंग्लैंड को दिलाईं अहम सफलताएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget