एक्सप्लोरर

French Open: नडाल और जोकोविच सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, लाल बजरी के 'बादशाह' का पलड़ा है भारी

French Open 2021: राफेल नडाल और जोकोविच दोनों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दोनों की टक्कर अब सेमीफाइनल में होगी. फ्रेंच ओपन में नडाल का पलड़ा जोकोविच पर भारी है.

फ्रेंच ओपन 2021 बेहद ही रोमांचक दौर में पहुंच गया है. फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. नोवाक जोकोविच और नडाल दोनों ही खिलाड़ियों ने चार-चार सेट में अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. 

जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी को 6-3 6-2 6-7 (5) 7-5 से हराया. जोकोविच ने कहा, 'यह बेहद मुश्किल मैच था. मैं पूरे समय तनाव महसूस कर रहा था.' अब उन्हें अपने चिर प्रतिद्वंद्वी नडाल का सामना करना है जिनका क्लेकोर्ट के इस टूर्नामेंट 105—2 का रिकार्ड है. नडाल ने क्वार्टर फाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्टजमैन को 6-3 4-6 6-4, 6-0 से पराजित किया.

रफेल नडाल ने इस साल के फ्रेंच ओपन में पहला सेट गंवाया लेकिन रिकॉर्ड 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे. 13 बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने दसवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 3, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 0 से हराया. नडाल तीसरे सेट में 4.3 से पीछे थे लेकिन लगातार नौ गेम जीतकर मैच अपने नाम किया.

फ्रेंच ओपन में जोकोविच पर भारी हैं नडाल

ये दोनों खिलाड़ी 58वीं बार एक दूसरे का सामना करेंगे. जोकोविच अभी 29—28 से बढ़त पर हैं, लेकिन ग्रैंडस्लैम में नडाल 10—6 जबकि फ्रेंच ओपन में 7—1 से बढ़त पर हैं.

पुरुष वर्ग में अन्य सेमीफाइनल पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटसिपास और छठे वरीय अलेक्सांद्र जेवरेव के बीच होगा.

महिलाओं के वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चारों खिलाड़ी पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची हैं. आखिरी बार 1978 में आस्ट्रेलियाई ओपन में ऐसा हुआ था. महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मारिया सकारी का बारबोरा क्रेजसीकोवा से जबकि अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा का तमारा जिदानसेक से मुकाबला होगा.

एशियन गेम्स में गोल्ड नाम करने वाले डिंको सिंह का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget