एक्सप्लोरर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच कल, रोमाचंक मुकाबले की उम्मीद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज का फाइनल मैच कल बैंगलुरू में खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीमों ने सीरीज का एक-एक मैच जीत रखा है. फाइनल मैच रोमांचक होने की उम्मीद है.

बेंगलुरू: विश्व की दो दिग्गज टीमें भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां होने वाला तीसरा और निर्णायक वनडे मैच रोमाचंक होने की संभावना है. सीरिज में अभी तक दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला जीत रखा है. अब दोनों ही टीमें आखिरी मैच जीतकर सीरिज जीतने के इरादे से उतरेंगी. फाइनल मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

सीरीज के पहले मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया ने जीता वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने वापसी करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया. मुंबई में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हराया था वहीं राजकोट में भारत ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करके जीत दर्ज की है. अब दोनों ही टीमों की निगाहें सीरिज के आखिरी निर्णायक मुकाबले पर होंगी. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरिज पर कब्जा जमाना चाहेंगी.

दूसरे वनडे में भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी का आगाज किया. जबकि कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरे और श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर आए. अब तीसरे वनडे में भी यही बल्लेबाजी क्रम बरकरार रहने की संभावना है.

गेंदबाजी में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है और टीम तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ ही उतर सकती है. कुलदीप यादव पिछले साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, हालांकि पिछले मैच में उन्होंने एक ओवर में अलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ के विकेट लेकर खुद को साबित किया था.

वहीं इस मैच से पहले भारत के लिए कुछ मुश्किलें भी हैं. पिछले मुकाबले में फिल्डिंग करते वक्त सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. टीम को विश्वास है कि वे मैच से पहले फिट हो जाएंगे. इसके अलावा दूसरे वनडे में चोटिल ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडे को खेलने का मौका मिला था. अब देखना होगा कि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज मैच के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं.

टीमें इस प्रकार है :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिन्स, सीन एबॉट, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जंपा.

ये भी पढ़ें

राहुल द्रविड़ से तुलना के एल राहुल बोले- उनके जैसे बल्लेबाज के साथ तुलना सम्मान की बात है

पूर्व भारतीय आलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन, गावस्कर-तेंदुलकर ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget