एक्सप्लोरर

ENG vs AFG: किसी एक वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने इयोन मोर्गन, जड़े 17 छक्के

आज हो रहे मुकाबले में मोर्गन की रिकॉर्ड पारी के दम पर इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 397 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब और दवलत ज़दरान ने तीन तीन विकेट झटके हैं.

मैनचेस्टर: क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर नए रिकॉर्ड बनते-टूटते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे कीर्तिमान बनते हैं कि लंबे वक्त तक उसे याद किया जाता है. आज वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कुछ ऐसी ही यादगार पारी खेली जिसकी गूंज देर तलक सुनाई देगी.

इयोन मोर्गन ने मैनचेस्टर के ऑल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपनी जबरदस्त बल्लेबाज़ी का मुजाहिरा किया और उन्होंने वनडे इतिहास में किसी एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के मारने का कारनामा कर सभी को चौंका दिया. मोर्गन ने अपनी धमाकेदार पारी में 17 छक्के जड़े. उन्होंने ये कारनामा अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज किया.

मोर्गन से पहले वनडे में किसी एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के नाम पर था. इन्होंने अपनी पारी में 16 छक्के मारे थे. इस लिस्ट में शेन वॉटसन अब पांचवें पायदान पर आ गए हैं. उन्होंने एक मुकाबले में 15 छक्के जड़े हैं.

इयोन मोर्गन ने 71 गेंदों में 148 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 17 छक्के शामिल थे. इन छक्कों की मदद से उन्होंने वनडे में 200 से अधिक छक्के के आंकड़े को पार कर लिया है. इतना ही नहीं, इयोन मोर्गन ने वर्ल्ड कप का चौथा सबसे तेज़ शतक भी जड़ा. उन्होंने 57 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 11 छक्के शामिल हैं. इस सीजन का सबसे तेज़ शतक उन्होंने ही जड़ा है.

दिलचस्प बात ये है कि इयोन मोर्गन धमाकेदार पारी खेल रहे थे, लेकिन छक्कों के लालच ने उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूर किया. जब उन्होंने 148 के निजी स्कोर पर छक्का मारने की कोशिश की तो वो कैच आउट हो गए.

आपको बता दें कि आज हो रहे मुकाबले में मोर्गन की रिकॉर्ड पारी के दम पर इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 397 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब और दवलत ज़दरान ने तीन तीन विकेट झटके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: ईशान अंदर और वैभव सूर्यवंशी बाहर? भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज; कुछ देर में टॉस
Live: ईशान अंदर और वैभव सूर्यवंशी बाहर? भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज; कुछ देर में टॉस
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget