एक्सप्लोरर

Davis Cup: भारतीय टेनिस टीम की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर चटाई धूल

Davis Cup 2024 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के घर में घुसकर अपना परचम लहरा दिया है. भारत ने पाकिस्तान को उनके घर में 4-0 से मात दी.

India vs Pakistan: भारतीय टेनिस टीम ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए डेविस कप में 4-0 से मात दी. युकी भांबरी औऱ साकेत माइनेनी के आसान जीत के बाद युवा खिलाड़ी निकी पूनाचा ने जीत के साथ अपना डेब्यू किया. इस जीत के साथ ही भारत ने 60 साल बाद अपने पड़ोसी मुल्क का ऐतिहासिक दौरा पूरा किया. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को उनके घर में पीटकर वर्ल्ड ग्रुप एक में अपनी जगह पक्की कर ली है.

युकी और साकेत की जीत के बाद भारत ने रचा इतिहास
रविवार को युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने पाकिस्तान के मुजम्मिल मुर्तजा और अकील खान की जोड़ी को 6-2, 7-6 (5) से मात देकर भारत की पाकिस्तान पर दबदबे को बरकरार रखा. पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए बड़ी चाल चलते हुए डबल्स मुकाबले में अनुभवी अकील खान को बरकत उल्लाह की जगह उतारा ताकि करो या मरो मुकाबले में उसे जीत मिल सके. हालांकि उनकी यह चाल भी काम नहीं आई और पाकिस्तानी टीम को अपने ही घर में करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में युकी भांबरी और साकेत ने पाकिस्तानी जोड़ी को वापसी का एक भी मौका नहीं दिया और मैच में बढ़त बनाए रखते हुए जीत पक्की की.

पूनाचा ने दर्ज की आसान जीत
यूकी भांबरी और साकेत के डबल्स मुकाबले के बाद सिंग्ल्स मुकाबले की बारी थी. इस मैच में भारत की ओर से युवा निकी पूनाचा उतरे थे. निकी का यह डेब्यू मैच था. डेब्यू पर ही निकी ने पाकिस्तान का शिकार करते हुए मोहम्मद शोएब को 6-3, 6-4 से आसानी से हरा दिया.  

भारतीय टीम को मिली कड़ी सुरक्षा
भारतीय टेनिस टीम को पाकिस्तान टेनिस महासंघ द्वारा कड़ी सुरक्षा में रखा गया. मैच के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिला. पाकिस्तान टेनिस महासंघ ने कई सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर यह सुनिश्चित किया कि इस ऐतिहासिक मुकाबले में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेंगे ये 2 भारतीय बल्लेबाज’, सहवाग ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget