एक्सप्लोरर

10 ओवर में 150 रन, फिर बना डाला टी20 में रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड; जिम्बाब्वे की 290 रनों से ऐतिहासिक जीत

Zimbabwe vs Gambia: जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराकर टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. इस मैच में सिकंदर रजा ने तूफानी अंदाज शतक लगाया.

Zimbabwe T20I Highest Score World Record: जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों के अंतर से हरा दिया है. इसी के साथ जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े अंतर की जीत हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इस मैच के सबसे बड़े हीरो सिकंदर रजा रहे, जिन्होंने महज 43 गेंद में 133 रन की नाबाद पारी खेलकर क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है. उन्होंने 133 रन बनाने के दौरान 15 छक्के और 7 चौके भी लगाए.

जिम्बाब्वे ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था. जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवरों के भीतर ही टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया था और टीम पहले 10 ओवरों में 150 रन बना चुकी थी. रनों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही थी और 13 ओवर समाप्त होने तक टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. इस बीच सिकंदर रजा टी20 क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था.

टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

जिम्बाब्वे के लिए इस मैच में ब्रायन बैनेट (50 रन), टी मरुमानी (62 रन) और क्लाइव मडांडे ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 344 रनों के ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम नेपाल थी, जिसने साल 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे. मगर अब जिम्बाब्वे ने उससे भी 30 रन अधिक बनाकर इतिहास रचा है.

सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

जवाब में 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाम्बिया की टीम की शुरुआत इतनी खराब रही कि 37 रन के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरी टीम ही 54 रन बनाकर सिमट गई. गाम्बिया अब किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा रनों के अंतर से हारने वाली टीम बन गई है. उसे 290 रनों से हार मिली, इससे पहले सबसे ज्यादा रनों की हार का शर्मनाक रिकॉर्ड मंगोलिया के नाम था, जिसे नेपाल के हाथों 273 रनों की हार मिली थी.

यह भी पढ़ें:

Fastest T20I Century: जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा का तूफान, तोड़ा रोहित के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह कोई झटका नहीं, बल्कि...', बांग्लादेश में करारी हार के बाद कट्टरपंथी जमात के मुखिया शफीकुर रहमान का पहला रिएक्शन
'यह कोई झटका नहीं, बल्कि...', करारी हार के बाद कट्टरपंथी जमात के मुखिया का पहला रिएक्शन
हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से की, भड़के CM फडणवीस, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से की, भड़के CM फडणवीस, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
आयरलैंड की 'विराट' जीत, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर 96 रनों से जीता मैच; लोर्कन टकर के बाद जोशुआ लिटिल चमके
आयरलैंड की 'विराट' जीत, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर 96 रनों से जीता मैच

वीडियोज

Vasudha: 😮Sarika का गुस्सा फूटा, Vasudha और Baba को घर से निकाला #sbs (14.02.2026)
Adiyogi के सामने कैसे मनाई जाती है Sadhguru के आश्रम में Mahashivratri?
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें| Pappu Yadav | Bangladesh | UGC | SIR | Delhi Protest | Trump Tariff
Trade Deal पर सवाल उठा रहे Rahul Gandhi को Amit Shah का जवाब | Breaking | ABP News
CM Yogi के बयान पर भड़के Swami Avimukteshwaranand | UP Politics | Shankaracharya | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह कोई झटका नहीं, बल्कि...', बांग्लादेश में करारी हार के बाद कट्टरपंथी जमात के मुखिया शफीकुर रहमान का पहला रिएक्शन
'यह कोई झटका नहीं, बल्कि...', करारी हार के बाद कट्टरपंथी जमात के मुखिया का पहला रिएक्शन
हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से की, भड़के CM फडणवीस, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से की, भड़के CM फडणवीस, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
आयरलैंड की 'विराट' जीत, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर 96 रनों से जीता मैच; लोर्कन टकर के बाद जोशुआ लिटिल चमके
आयरलैंड की 'विराट' जीत, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर 96 रनों से जीता मैच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
बांग्लादेश की राजनीति में वापसी कर पाएगी अवामी लीग? शेख हसीना के बारे में युवाओं की सोच ने चौंकाया
बांग्लादेश की राजनीति में वापसी कर पाएगी अवामी लीग? शेख हसीना के बारे में युवाओं की सोच ने चौंकाया
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल
"रईसी हो तो ऐसी" शादी में बारातियों को चाय के साथ बांट दिए सोने के बिस्कुट, यूजर्स का घूमा माथा
Embed widget