एक्सप्लोरर

Abhishek Sharma: अभिषेक ने डेब्यू में बनाए जीरो, तो हंसने लगा भारत का यह दिग्गज; ऐसे सुनाई आपबीती

Abhishek Sharma Yuvraj Singh: युवराज सिंह को जब अभिषेक शर्मा के डेब्यू मैच में शून्य के स्कोर के बारे में पता चला तो वे हंसने लगे थे. जानिए क्यों?

Abhishek Sharma Yuvraj Singh: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी. इस शतकीय पारी के बाद ही अभिषेक को भारतीय टीम का उभरता हुआ सितारा कहा जाने लगा. मगर सीरीज के पहले मैच में अभिषेक दबाव में आकर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. यह बात जगजाहिर है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है. अब IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने खुलासा किया है कि जब युवराज को उनके डेब्यू में जीरो पर आउट होने के बारे में पता चला तो वे हंस रहे थे.

BCCI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह से हुई बातचीत के बारे में बताया, "मैंने कल (शनिवार) उनसे बात की थी. जब मैंने उन्हें डेब्यू में शून्य पर आउट होने के बारे में बताया तो न जाने क्यों वे हंस रहे थे. उन्होंने कहा कि ये अच्छी शुरुआत है और मैं जानता हूं कि वो बहुत खुश होंगे और मेरे परिवार की तरह गर्व महसूस कर रहे होंगे."

'सबकुछ युवराज सिंह की देन है'

अभिषेक शर्मा अपनी सफलता का श्रेय युवराज सिंह को देते हैं. अभिषेक कहते हैं कि यह सब सफलता उन्हें युवराज के कारण मिली है. 23 वर्षीय अभिषेक ने कहा कि युवराज सिंह ने 2-3 साल तक उन्हें ना केवल क्रिकेट बल्कि निजी तौर पर भी बहुत मदद कि है. अभिषेक का शतक देखने के बाद युवराज ने कहा कि उन्हें अपने शिष्य पर गर्व है और यह तो बस एक शानदार करियर की शुरुआत मात्र है.

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में 1-1 से बराबर हैं

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैच खेले जाने हैं. पहले मैच में मेजबान टीम ने भारत को चौंकाते हुए 13 रन से जीत दर्ज की थी. उस भिड़ंत में अभिषेक शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की, जहां अभिषेक ने मात्र 46 गेंद में शतक पूरा किया था. भारत ने इस मैच को 100 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को विदेश से आया न्योता, भारत से रिश्ते सुधारने में जुटा पड़ोसी देश; जश्न मनाने का भेजा है निमंत्रण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget