एक्सप्लोरर

WTC Final, IND vs AUS: फाइनल में कितना अहम होगा टॉस? जानें ओवल की पिच रिपोर्ट और आंकड़े

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों के बीच यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में आज से खेला जाएगा.

Kennington Oval's Pitch Report And Records: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मैच आज 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. दोनों के बीच फाइनल मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार, मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. इस मैच में दोनों टीमों के लिए टॉस कितना अहम होगा और यहां की पिच कैसा बर्ताव करेगी? आइए जानते हैं कुछ अहम सवालों के जवाब. 

कैसा बर्ताव करेगी पिच? पिच रिपोर्ट

ओवल की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार साबित होती है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस मैदान पर जून के महीने में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैदान पर इंग्लैंड के बाकी मैदानों के मुकाबले स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि यहां की विकेट पर हरी घास देखने को मिलेगी. 

इसको देख यही लग रहा है कि यहां तेज़ गेंदबाज़ों का बोलबाला होगा. ग्रीन टॉप अच्छा बाउंस दे सकती है, जो ज़ाहिर तौर पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए कारगर होगा. हालांकि, ऐसा कहा गया है कि मैच के दो दिनों के बाद पिच के मिजाज मे बदलाव देखने को मिल सकेगा. 

क्या टॉस बनेगा बॉस?

ओवल के इस मैदान पर अब तक कुल 105 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टॉस ने हार-जीत में बहुत कम ही किरदार अदा किया है. पहले और बाद में बैटिंग करने वाली, दोनों ही टीमों को लगभग बराबर जीत मिली है. हां, पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने कुछ ज़्यादा जीत दर्ज की है. कुल 105 मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने 38, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने 29 मैचों में जीत अपने नाम की है.

ऐसा रहा है चारों पारियों का औसत स्कोर

इस मैदान पर पारी बढ़ने के साथ औसत टोटल घटता जाता है. इस लिहाज से देखा जाए तो दिन बढ़ने के साथ-साथ पिच पर गेंदबाज़ों का कब्ज़ा होने लगता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 343, दूसरी पारी का 304, तीसरी पारी का 238 और चौथी पारी का 156 रहता है. 

यहां इंग्लैंड ने बनाया सबसे बड़ा टोटल

ओवल के इस मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने अब तक एक पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाया है. इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक मैच की एक पारी में 335.2 ओवर में 903/7 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया था. वहीं यहां सबसे कम टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर दर्ज है. कंगारू टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच की एक पारी में 26 ओवर में 44 रनों का टोटल स्कोर किया था. 

ये भी पढे़ं...

WTC Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में किसकी होगी जीत? यहां जानें टॉप परफॉरमर, पिच और वेदर रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget