एक्सप्लोरर

DC-W vs RCB-W: महिला IPL में अमेरिकन फास्ट बॉलर तारा नॉरिस ने रचा इतिहास, 5 विकेट लेने वाली बनी पहली गेंदबाज

WPL 2023, Tara Norris: दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाली दिल्ली की इस तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने 5 विकेट लेकर कीर्तिमान बना दिया है. वह डब्लूपीएल हिस्ट्री में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं हैं.

Womens Premier League 2023: वूमेन्स प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है और दो मैच पूरे भी हो चुके हैं. इन दो मैचों में ही इतने सारे बेहतरीन रिकॉर्ड बन चुके हैं कि, लोग इन्हें सालों-साल याद रखेंगे. 5 मार्च को पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के बीच में खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने 60 रनों से जीत दर्ज की है. दिल्ली की इस जीत में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई है और उनमें से सबसे बड़ी भूमिका तारा नॉरिस की रही है.

तारा नॉरिस वूमेन्स प्रीमियर लीग के इतिहास में 5 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर आरसीबी के 5 विकेट चटाए और ऐसा करने वाली वह डब्लूपीएल की पहली खिलाड़ी भी बन गई. वूमेन्स प्रीमियर लीग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से तारा की इस उपलब्धि को शेयर किया है. इस ट्वीट में लिखा गया है कि टाटा डब्लूपीएल में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज यूएसए यानी अमेरिका का तारा नॉरिस बनी है. नाम याद रखना! 

अमेरिकन फास्ट बॉलर ने किया कमाल

तारा के बारे में बता दें कि वह अमेरिका की फास्ट बॉलर है. वह एक एसोसिएट देश से आती है. वूमेन्स प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कई एसोसिएट देशों के बहुत सारे खिलाड़ियों ने अपना-अपना नाम दिया था, लेकिन सिर्फ तारा को डब्लूपीएल में शामिल होने का मौका मिला, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया. 

तारा ने दिल्ली की टीम अरनी जगह बनाने के बाद कहा था कि वह अपनी तरह से अच्छा प्रदर्शन करके अपने देश के साथ-साथ सभी एसोसिएट देशों को भी गर्व महसूस कराएंगी ताकि अगली बार से एसोशिएट देशों के और भी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके. तारा ने अपने पहले मैच में ही 5 विकेट लेकर न सिर्फ सभी गर्व का अहसास कराया है बल्कि डब्लूपीएल में एक इतिहास भी रच दिया है.

यह भी पढ़ें: Deandra Dottin ruled out: WPL 2023 से बाहर हुई वेस्टइंडीज की 'लेडी क्रिस गेल', गुजरात जायंट्स को लगा एक और बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget