एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विंडीज़ पर जीत के बाद कप्तान कोहली बोले, 'हमारे बल्लेबाजों को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी'

World Cup 2019: कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम के बल्लेबाजों को स्थिति के हिसाब से खेलना और अपने खेल को पहचाना सीखना होगा.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया ने विश्वकप ट्रॉफी की तरफ अपना एक कदम और बढ़ा लिया है. भारतीय टीम ने इस विश्वकप में अपने छह में से 5 मैच जीतकर टूर्नामेंट में अब भी खुद को अजेय रखा है.

लेकिन फिर भी पिछले दो मुकाबलों में भारतीय टीम की एक कमज़ोरी जो सामने आई वो है उसकी बल्लेबाज़ी. भारतीय बल्लेबाज़ पिछले दोनों मुकाबलों में उस लय में नहीं दिखे जिसमें उन्हें होना चाहिए था.

कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम के बल्लेबाजों को स्थिति के हिसाब से खेलना और अपने खेल को पहचाना सीखना होगा. कोहली ने इस मैच में 72 रन बनाए और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56.

ट्रॉफी लेने के बाद कोहली ने कहा, "मुझे अपने बल्लेबाजों से कुछ कहना नहीं है. उनको अपनी मजबूती और अपनी कमजोरी के हिसाब से तालमेल बैठाना होगा, साथ ही पिच के मुताबिक खेलना होगा. यह मेरी रणनीति है. मैं अपनी तरीके से खेलता हूं. मैं एक-दो रन लेकर खुश हूं. मेरे अधिकतर रन इसी तरह से आते हैं. हमें दो मुश्किल पिचें मिलीं, लेकिन मैं अपने योगदान से खुश हूं."

कोहली ने कहा, "मैं शिकायत नहीं कर सकता. हम कल(बुधवार) ही नंबर-1 टीम बने हैं. हम उसी तरह से खेल रहे हैं और इसे ही जारी रखना चाहेंगे. बीते दो मैचों में बल्ले से चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं लेकिन हमने फिर भी अच्छा किया. यह मेरे लिए काफी संतोषजनक बात है."

कोहली ने मैच के बाद स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की.

उन्होंने कहा, "पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और धोनी ने अच्छी तरह पारी खत्म की. जब यह दोनों इस तरह से खेलते हैं तो हमें अच्छा स्कोर मिलने की उम्मीद होती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget