एक्सप्लोरर

इन 5 क्रिकेटरों को अब कभी नहीं मिलेगा पाकिस्तान की टी20 टीम में मौका? एशिया कप की टीम से हो गया साफ

पाकिस्तान की एशिया कप टीम का एलान हो गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि पाकिस्तान युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है. अब इन 5 क्रिकेटरों को शायद ही कभी दोबारा टी20 टीम में मौका मिले.

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम के चयन से कई बड़े संकेत मिले हैं. सबसे बड़ा इशारा यह है कि कुछ नामी खिलाड़ी अब शायद कभी पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी न कर पाएं. लंबे समय से बाहर चल रहे इन खिलाड़ियों को अब सिलेक्टर्स ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य की योजना युवा खिलाड़ियों के साथ बना रहा है.

बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. इस बार का एशिया टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को करेगी. जहां उसका सामना ओमान से होगा.

इन 5 खिलाड़ियों को शायद अब दोबारा टी20 टीम में न मिले मौका

1- बाबर आजम

पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बाबर आजम को अब टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया है. बाबर पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेले थे.

2- मोहम्मद रिजवान

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन रिजवान भी टी20 टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं. रिजवान भी आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2024 में खेले थे.

3- नसीम शाह

तेज गेंदबाज नसीम शाह का टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. नसीम ने 30 टी20 मैचों में सिर्फ 25 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.01 का रहा है. नसीम ने आखिरी बार साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेला था. इसके बाद से ही वो टी20 टीम से बाहर हैं.

4- इफ्तिखार अहमद

इफ्तिखार अहमद का भी पाकिस्तान के लिए टी20 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.  इफ्तिखार ने 66 मैचों में 998 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 129.10 का रहा है. इफ्तिखार भी टीम से पिछले साल जून से ही बाहर चल रहे हैं.

5- शादाब खान

ऑलराउंडर शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए टी20 में कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन बढ़ियां नहीं रहा है. शादाब इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे. जिसमें वो 5 मैचों में सिर्फ एक विकेट चटका पाए. बल्ले से भी वो कुछ कमाल नहीं कर सके. इस समय शादाब कंधे की चोट से भी जूझ रहे हैं. 

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम.

यह भी पढ़ें-

BCCI एशिया कप के लिए कब करेगी टीम इंडिया का एलान? PCB ने कर दी पाकिस्तान टीम की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget