एक्सप्लोरर

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश टी20 मैच पर खतरा! चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान; जानें पूरा मामला

IND vs BAN 1st T20: भारत-बांग्लादेश के पहले टी20 मैच में जानिए क्यों भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. क्यों चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान खड़े रहेंगे?

IND vs BAN 1st T20 Gwalior 2500 Police: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेला जाएगा. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार हिन्दू समाज के समर्थन में उतरे लोगों ने रविवार यानी 6 अक्टूबर के दिन भारत बंद की मांग की है. ऐसे में ग्वालियर स्थित क्रिकेट मैदान के आसपास और मैदान के अंदर 2,500 पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा जिन होटलों में दोनों टीम ठहरी हैं, उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

पीटीआई अनुसार ग्वालियर जोन के इंसपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अरविंद सक्सेना ने बताया, "मैच के दिन लोग दोपहर 2 बजे के बाद सड़कों पर होंगे. पुलिस के जवान तब तक अपनी ड्यूटी करते रहेंगे जब तक दर्शक मैच खत्म होने के बाद अपने-अपने घर नहीं पहुंच जाते. आदेश अनुसार सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमने सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर बनाई हुई है."

बीते गुरुवार जिला अधिकारी ने प्रदर्शन को रोकने के आदेश जारी किए थे. बिना किसी बाधा मैच करवाने के इरादे से तुरंत पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए. भारत और बांग्लादेश का आगामी टी20 मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में बने माधवराव इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान में एकसाथ 30,000 लोग बैठ सकते हैं.

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा. दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली और तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. बताते चलें कि बांग्लादेश अब तक टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत को केवल एक बार हरा पाया है. साल 2019 में दिल्ली में हुए उस मैच में मुश्फिकुर रहीम ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को हराने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. इस बार भी भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने लिया बहुत बड़ा फैसला, पूर्व आईपीएस अफसर को दी बड़ी जिम्मेदारी; अब फिक्सरों की खैर नहीं

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget