एक्सप्लोरर

RCB New Director: जानिए कौन हैं मो बोबाट, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाया क्रिकेट डायरेक्टर?

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम के नए क्रिकेट डायरेक्ट के रूप में मो बोबाट के नाम का एलान किया है. बोबाट अभी इंग्लैंड टीम के साथ हैं और उनका कार्यकाल फरवरी 2024 में खत्म हो रहा है.

Who Is RCB New Director Mo Bobat: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नया क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट को नियुक्त किया है. आरसीबी के लिए आईपीएल का 16वां सीजन काफी निराशाजनक रहा था. टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी. इसके बाद माइक हेसन को फ्रेंचाइजी ने क्रिकेट डायरेक्टर के पद से हटा दिया था.

आरसीबी ने साल 2024 के आईपीएल सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने इसी कड़ी में नए क्रिकेट डायरेक्टर के रूप में मो बोबाट को नियुक्त किया है. मो बोबाट की बात की जाए तो वह पिछले 12 सालों से इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने इस दौरान ऐसे खिलाड़ियों की पहचान करने में अहम भूमिका अदा की जो इंग्लैंड की पुरुष टीम के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

इंग्लैंड टीम इसी कारण साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप को जीतने में सफल रही थी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में मो बोबाट को प्लेयर आइडेंटिफिकेशन के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था. मो बोबाट का इंग्लैंड के साथ फरवरी 2024 में कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसके बाद वह आरसीबी टीम के लिए अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करेंगे.

एंडी फ्लावर और मो बोबाट की जोड़ी फिर आई साथ

आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के मुख्य कोच रहे एंडी फ्लावर अब अगले सीजन से आरसीबी के साथ मुख्य कोच की भूमिका में दिखाई देंगे. एंडी फ्लावर जब इंग्लैंड टीम के कोच थे तो उस समय वह मो बोबाट के साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में यह जोड़ी फिर से एक साथ आई है, जिससे फ्रेंचाइजी को भी काफी उम्मीद है. बता दें कि आरसीबी अब तक हुए आईपीएल के 16 सीजन में एक बार भी ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी है.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: भारत में अपने पहले मैच में बाबर आज़म ने जड़ा अर्धशतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली कप्तानी पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget