एक्सप्लोरर

WATCH: 'जादुई' गेंद पर विराट को बोल्ड कर शेन वॉर्न की लिस्ट में शामिल हुए मुजीब

बीती रात किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दर्जकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीज़न 11 में अपना खाता खोल लिया है.

नई दिल्ली: बीती रात किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दर्जकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीज़न 11 में अपना खाता खोल लिया है. बैंगलोर ने पंजाब के 156 रनों के लक्ष्य को बैंगलोर ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में एबी डीविलियर्स ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा मंदीप सिंह ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया.

बल्लेबाज़ों के अलावा बैंगलोर टीम की गेंदबाज़ी के स्टार रहे उमेश यादव. उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच का पासा ही पलट दिया. लेकिन इस मुकाबले में पंजाब की हार के बावजूद एक ऐसा स्टार रहा जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. जी हां, हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान की. जिन्होंने कल रात शानदार गेंद डालकर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया.

जी हां, 156 रनों के मामूली से दिख रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम को शुरूआती ओवर में ही ब्रेंडन मैक्कलम के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान कोहली ने डी कॉक के साथ मिलकर तेज़ तर्रार रफ्तार में रन बनाना शुरू किए. उन्होंने 16 गेंदों में 21 रन बनाए. जिसमें चार चौके शामिल थे. लेकिन फिर आया पारी का पांचवा ओवर. जिसमें अश्विन ने गेंद थमाई अपनी टीम के युवा स्टार मुजीब को.

17 साल के इस ऑफ़-ब्रेक बॉलर ने विराट को ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ गुगली गेंद फेंकी. कोहली इस गेंद को ड्राइव करने गए. लेकिन बल्ले और और उनके पैर के बीच इतना गैप बन गया कि गेंद आसानी से बीच से गुज़रती हुई. सीधे स्टंप्स में जा लगी. विराट कोहली इस गेंद को देखर हक्के-बक्के रह गए और बोल्ड होकर वापस पवेलियन चलते बने. इस विकेट के बाद मानो पंजाब के खेमे में अलग ही जोश आ गया. 

देखें वीडियो: 

इतना ही नहीं इतनी कम उम्र में विराट का विकेट चटकाने के साथ ही वो आईपीएल इतिहास में शेन वॉर्न, पियूष चावला, नितिश राणा और सुनील नारायण के बाद उन्हें आउट करने वाले महज़ पांचवे स्पिनर बन गए हैं.

मुजीब को पंजाब की टीम ने चार करोड़ की मोटी रकम में इस सीज़न के लिए अपने साथ जोड़ा है. जिस पर वो बिल्कुल खरे उतरते नज़र आए हैं. उन्होंने इस सीज़न अब तक खेले दो मुकाबलों में 3 विकेट चटकाए हैं और बेहतरीन गेंदबाज़ी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget