एक्सप्लोरर

Virat vs Sachin: विराट या सचिन, कौन है वनडे का असली किंग? इन आंकड़ो से मिल जाएगा जवाब

Virat & Sachin: विराट ने सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी जरूर की है लेकिन वनडे में अभी भी उन्हें सचिन के कुछ रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने में लंबा वक्त लगने वाला है.

Virat Kohli Vs Sachin Tendulkar: विराट कोहली ने रविवार (5 नवंबर) को वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर एक बार फिर उस चर्चा को तेज कर दिया है, जिसमें उनकी तुलना मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की जाती रही है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर क्रिकेट फैंस तक हर कोई उन्हें वनडे का किंग बता रहे है. लेकिन क्या वाकई वे वनडे क्रिकेट इतिहास के नंबर-1 बल्लेबाज हैं? इस सवाल का जवाब इन आंकड़ों से जानने की कोशिश करते हैं...

शतक: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से सचिन (49) और विराट (49) के नाम हो गया है. लेकिन इस मामले में विराट इसलिए आगे कहे जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने सचिन से 174 पारियां कम खेलते हुए यह आंकड़ा छुआ है.

बल्लेबाजी औसत: बैटिंग एवरेज के मामले में भी विराट मास्टर-ब्लास्टर से आगे दिखाई देते हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 58.48 है. वही, सचिन ने वनडे क्रिकेट में 44.83 की औसत से रन बनाए हैं.

स्ट्राइक रेट: यहां भी विराट कोहली थोड़े आगे है. विराट ने अब तक 93.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं सचिन का स्ट्राइक रेट 86.23 रहा है.

सबसे ज्यादा रन: इस मामले में सचिन तेंदुलकर बहुत ज्यादा आगे हैं. उनके खाते में 18426 रन दर्ज है. वहीं, विराट अब तक 13626 रन बना पाए हैं. यानी सचिन 4800 रन आगे हैं. विराट को इस मामले में सचिन को पछाड़ने के लिए अभी कम से कम 5 साल और लगेंगे.

सबसे ज्यादा 50+ पारियां: यहां भी सचिन नंबर-1 हैं. सचिन ने कुल 145 बार 50 से ज्यादा रन की पारियां (49 शतक+ 96 अर्धशतक) खेली हैं. जबकि विराट ने 119 बार 50+ स्कोर (49 शतक + 70 अर्धशतक) बनाया है. यहां सचिन को पछाड़ने के लिए विराट को 26 और 50+ पारियों की दरकार है. इतनी संख्या में बड़ी पारियां आने में भी कम से कम 3 से 4 साल का वक्त लग सकता है.

सबसे ज्यादा चौके-छक्के: दोनों तरह की बाउंड्री जड़ने में सचिन ही आगे हैं. सचिन के नाम 2016 चौके और 195 छक्के दर्ज हैं. उधर, विराट ने अब तक 1276 चौके और 148 चौके जमाए हैं.

बड़ी टीमों के खिलाफ शतक: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ सचिन ने कुल 26 शतक जमाए हैं. विराट ने इन पांच बड़ी टीमों के खिलाफ 24 शतक जड़े हैं. यानी फिलहाल इस मामले में भी विराट मास्टर-ब्लास्टर से पीछे हैं.

भारत के बाहर शतक: सचिन तेंदुलकर ने भारत से बाहर 29 शतकीय पारियां खेली है. विराट ने विदेशी मैदानों पर 26 शतक जड़े हैं. यानी इस मामले में भी विराट को अभी सचिन से आगे निकलना बाकी है.

तो कौन है वनडे का किंग?
कुछ आंकड़े विराट के पक्ष में है तो कुछ आंकड़े अभी सचिन के पक्ष में है. हालांकि विराट के पास सचिन के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ने के लिए समय बाकी है. लेकिन यह भी सच है कि सचिन को पछाड़ने में अभी विराट को लंबा समय लगना बाकी है. यह देखना होगा कि वह आगे कब तक क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं. 

वैसे, सचिन और विराट दोनों ही अलग-अलग दौर के खिलाड़ी हैं. इस अंतराल में पिच के मिजाज और नियमों से लेकर रिव्यू सिस्टम ने क्रिकेट को काफी कुछ बदला है. यह तीनों चीजें सचिन के दौर की तुलना में विराट के दौर में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद देती नजर आती हैं. यानी पहले की तुलना में अब रन बनाना आसान हुआ है. ऐसे में सचिन और विराट की तुलना का पैमाना आंकड़ो के हिसाब से कर पाना सचिन के साथ करना बेईमानी होगी. कुल मिलाकर फिलहाल, सचिन अभी भी विराट की तुलना में आगे ही नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें...

Virat vs Sachin: 49 शतक के बावजूद सचिन से काफी पीछे हैं विराट, जानिए क्यों दोनों की तुलना करना होगा बेईमानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget