एक्सप्लोरर

Virat Kohli and Anushka Sharma: नए साल के जश्न के लिए दुबई पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, शेयर की खास तस्वीरें

Virat and Anushka: नए साल के जश्न के लिए भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दुबई पहुंच गए हैं.

Virat Kohli and Anushka Sharma in Dubai: साल 2022 के अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है. कुछ घंटे के बाद पूरी दुनिया नए साल यानि साल 2023 में प्रवेश कर जाएगी. नए साल के जश्न को लेकर पूरी दुनिया में तैयारियां जोरों पर है. इसी बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी नए साल को खास बनाने और जश्न मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं. दोनों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दुबई से अपनी तस्वीरें शेयर की है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है.

दुबई में नए साल का जश्न मनाएंगे विराट और अनुष्का
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दुबई जाने के पहले दिल्ली पहुंचे. यहां से यह पावर कपल सीधे नए साल के जश्न के लिए दुबई पहुंच गया. दुबई पहुंचकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेहद खास तस्वीरें भी शेयर की है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस के इस कपल की यह तस्वीरें खूब पसंद आ रही है.

आपको बता दें कि विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में आराम दिया गया है. वह अब टीम इंडिया के साथ सीधे वनडे सीरीज में जुड़ेंगे जिसकी शुरूआत 10 जनवरी से होने वाली है. ऐसे में वनडे सीरीज से पहले मिले इस वक्त का विराट बखुबी इस्तेमाल कर रहे हैं. विराट अक्सर टीम इंडिया से मिले ब्रेक में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वैकेशन पर जाते हैं. विराट कोहली के लिए यह साल काफी शानदार गुजरा है उन्होंने इस साल अपने बल्ले से कई कमाल की पारियां खेली है.

शानदार रहा विराट के लिए 2022
विराट कोहली के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा. इस साल ही उन्होंने अपने शतकों का सूखा खत्म किया और अपने टी20 करियर का पहला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में लगाया. वहीं उन्होंने वनडे में भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा था. यह उनके इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक था. इस सेंचुरी के साथ ही विराट सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant के लिए पाक खिलाड़ियों ने भी मांगी दुआ, रिजवान और शाहीन समेत इन क्रिकेटर्स ने किए ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Statement: 'गेंद पर ध्यान देता हूं गेंदबाज पर नहीं...', RCB के गेंदबाजों की कुटाई करने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
'गेंद पर ध्यान देता हूं गेंदबाज पर नहीं...', RCB के गेंदबाजों की कुटाई करने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 RR vs RCB: 18 ओवर में 202 रन चेज, राजस्थान की धमाकेदार जीत; वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने बेंगलुरु को धोया
18 ओवर में 202 चेज, राजस्थान की धमाकेदार जीत; वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने बेंगलुरु को धोया
राजस्थान ने लगाया जीत का 'चौका', वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने RCB को खूब पीटा, 202 रन आसानी से चेज
राजस्थान ने लगाया जीत का 'चौका', वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने RCB को खूब पीटा, 202 रन आसानी से चेज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks in Pakistan: 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
Assembly Election 2026 Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Ghost Murmur: US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
Embed widget