एक्सप्लोरर

Virat Kohli: 2023 में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली का नाम शामिल, जानें किस नंबर पर हैं रोनाल्डो

Top 5 Most Popular Sports Stars: विराट कोहली ने लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लिस्ट में जगह बना ली है. वे इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे भारतीय स्पोर्ट्स स्टार हैं.

Virat Kohli Most Popular Sports Stars: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा. वे टीम इंडिया के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे. कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में भी अच्छा परफॉर्म किया था. कोहली साल 2023 में विश्व में सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे टॉप पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी भी हैं.

दरअसल हॉपर एचक्यू ने एक लिस्ट जारी की है. इसमें विश्व में इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे टॉप पांच खिलाड़ियों के नाम हैं. इस लिस्ट में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं. रोनाल्डो इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर खिलाड़ी रहे. वहीं अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी दूसरे नंबर पर रहे. रोनाल्डो और मेसी का परफॉर्मेंस दमदार रहा है. इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम तीसरे नंबर पर हैं. टॉप पांच में कोहली इकलौते क्रिकेटर हैं.

कोहली साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 35 मैचों में 2048 रन बनाए. इस दौरान कोहली ने 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 रन रहा. शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहे. गिल ने 48 मैचों में 2154 रन बनाए. उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए. न्यूजीलैंड के प्लेयर डेरिल मिशेल तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 50 मैचों में 1988 रन बनाए. मिशेल ने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए.

अगर विश्व कप 2023 पर नजर डालें तो इसमें कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहे थे. कोहली ने 11 मैचों में 765 रन बनाए थे. इस दौरान 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे. रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे. रोहित ने 11 मैचों में 597 रन बनाए थे. रोहित ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे. क्विंटन डी कॉक तीसरे नंबर पर रहे थे. डी कॉक ने 10 मैचों में 594 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : Shubman Gill: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी बने शुभमन गिल, कियारा आडवाणी से रह गए पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget