एक्सप्लोरर

सचिन के साथ 40 के क्लब में शामिल हुए विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 116 रनों की शानदार पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट में अपना 40वां शतक पूरा किया.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन के साथ 40 के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में करियर का 40वां शतक लगाया. वनडे में कोहली से ज्यादा सिर्फ सचिन के ही शतक हैं. सचिन के वनडे में कुल 49 शतक हैं.

इसी के साथ कोहली ने इस मैदान पर भारत के शतक लगाने के रिकॉर्ड को कायम रखा है. इस मैच से पहले भारत ने जब भी इस मैदान पर मैच खेला है उसके किसी ने किसी बल्लेबाज ने शतक जमाया है. कोहली ने इस रिकॉर्ड को कायम रखा है. वह भी महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं.

भारत ने इस खूबसूरत मैदान पर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और महेंद्र सिंह धोनी ने 124 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला. धोनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए. भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया.

भारत को इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेलने के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा लेकिन वह मैच काफी अहम था. 2011 विश्व कप के उस अहम मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन भारत वह मैच तीन विकेट से हार गया था. भारत ने हालांकि इस हार से उबरते हुए आगे चलकर विश्व खिताब जीता था.

इसके ठीक दो साल बाद भारत को यहां ऑस्ट्रेलिया से दूसरी बार भिड़ने का मौका मिला. वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था. भारत के लिए शिखर धवन ने 100 और कोहली ने 115 रनों की पारी खेली थी. उस मैच में शेन वॉटसन ने 102 और जॉर्ज बेले ने 156 रनों की पारी खेली थी.

इस मैदान पर भारत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के एक बार फिर सामना किया और उसे सात विकेट से हराया. उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 125 रनों की पारी खेली थी. यह इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है.

यही नहीं, इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारत का रहा है. उसने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 354 रन बनाए थे. रोचक यह है कि भारत की ओर से इस मैदान पर छह शतक लगे हैं और महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैदान पर 5 मैचो में सबसे अधिक 268 रन बनाए हैं.

इस मैच से पहले उम्मीद थी कि भारत का यह रिकॉर्ड कायम रहेगा. कोहली उन उम्मीदों पर खरा उतरे हैं. कोहली ने यहां 120 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 116 रन बनाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget