एक्सप्लोरर

KKR को बड़ा झटका, स्पीड स्टार उमरान मलिक IPL 2025 से बाहर; रिप्लेसमेंट का भी हो गया एलान

KKR, Umran Malik: उमरान मलिक आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह कोलकाता नाइट राइडर्स ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है.

KKR pick Chetan Sakariya as a replacement for Umran Malik: आईपीएल 2025 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. स्पीड स्टार उमरान मलिक चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केकेआर ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है.  

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 के के लिए उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के रूप में चेतन सकारिया को चुना है. उमरान मलिक चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. केकेआर ने खुद इसकी जानकारी दी है. 

चेतन सकारिया भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह 19 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20 विकेट लिए हैं. लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है.

बता दें कि चेतन सकारिया भले ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल 2025 में कोई खरीददार नहीं मिला था. इसके बाद सकारिया कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बतौर नेट गेंदबाज शामिल हुए थे. अब केकेआर ने उन्हें उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया. 

आईपीएल 2025 का पहला मैच खेलेगी केकेआर 

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होना है. 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. 22 मार्च को केकेआर की भिड़ंत आरसीबी से होगी. यह मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीजन केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है. इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कुछ नए खिलाड़ी आए हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे/स्पेंसर जॉनसन और वरुण चक्रवर्ती. 

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget